पंजाब निकाय चुनाव: कांग्रेस को मिली बड़ी सफलता, ऐसे बठिंडा में टूटा 5 दशक पुराना रिकॉर्ड
कांग्रेस ने बेहद ही शानदार जीत पंजाब निकाय चुनावों में हासिल की है। जानिए बठिंडा में कैसे टूटा 5 दशक पुराना रिकॉर्ड

पंजाब के निकाय चुनावों में कांग्रेस का दबदबा इस वक्त देखने को मिल रहा है। सभी नगर निगमों में कांग्रेस अपनी जबरदस्त तरीके से पकड़ बनाए हुए हैं। इनमें से अधिकतर पर उन्होंने जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी, अकाली दल और आप पार्टी का नगर निगम हो या फिर नगर पंचायत हर जगह साफ हो गया है। आइए जानते हैं इस इलेक्शन से जुड़ी सारी अपडेट यहां।
कांग्रेस पार्टी ने यहां मोगा, कपूरथला, पठानकोट, बठिंडा बाटला नगर निगम में जीत हासिल करने का काम किया है। नगर निगमों के साथ-साथ 98 म्युनसिपल काउंसिल में अभी तक कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है। इन निकाय चुनावों के परिणाम इसीलिए भी खास है क्योंकि कृषि कानूनों के खिलाफ जो जंग जारी है उसके खिलाफ किसान आंदोलन की शुरुआत ही पंजाब से हुई थी। ऐसे में इन्हें कानूनों पर एक लिटमेस टेस्ट के तौर पर माना जा रहा था।
अभी तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उनके मुताबिक ये स्थिति है:
- बाटला नगर निगम: कांग्रेस 35, अकाली दल 6, बीजेपी 4, AAP 3, निर्दलीय 1
- मोगी नगर निगम: कांग्रेस 20, अकाली दल 15, बीजेपी 1, आप 4, निर्दलीय 10
- कपूरथला नगर निगम: कांग्रेस 43, अकाली दल 3, निर्दलीय 2
- पठानकोट नगर निगम: कांग्रेस 37, अकाली दल 1, बीजेपी 11, निर्दलीय 1
- अबोहर नगर निगम: कांग्रेस 49 और अकाली दल 1 है।
इसके अलावा कांग्रेस की इस शानदार जीत को लेकर मनप्रीत सिंह बादल ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि बठिंडा में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। 53 साल बाद ये हुआ है जब बठिंडा में कांग्रसे पार्टी का मेयर बनेगा। आपको इस बात की हम जानकारी दे देते हैं कि पहले शिरोमणि अकाली दल का बठिंडा नगर निगम पर कब्जा था।
इतना ही नहीं नगर पंचायत और बाकी निकाय चुनावों में भी कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। गुरदासपुर शहर में भी कांग्रेस पार्टी ने सभी वार्डों में जीत हासिल करने का काम किया है। यहां के सभी 29 वार्ड कांग्रेस के खाते में मौजूद है। बीजेपी के सनी देओल गुरदासपुर से सांसद है।