हमारे बारे में

इंस्टाफीड एक ऐसा सोशल प्लेटफॉर्म है, जो लोगों को अपनी वास्तविक राय देने के लिए बेहतर मंच प्रदान करता है। यह लोगों के अंदर मौजूद किसी भी प्रतिभा को बाहर लाने में उपयोगी साबित हो सकता है। प्रतिभा किसी भी रूप में हो सकती है, जो देश और समाज के लिए उपयोगी हो और जिसे मेनस्ट्रीम मीडिया में जगह नहीं मिल पा रही हो। इंस्टाफीड वास्तव में ऐसी जगह है, जहां पर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। इसकी पांच सबसे महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं:-


- ओपिनियन

- न्यूज

- जनमत

- ब्लॉग

- रिपोर्टर


ओपिनियन

इंस्टा ओपिनियन लोगों को उनके आसपास होने वाली समस्याओं के बारे में बेबाक राय देने की सुविधा देता है। उदाहरण के लिए यदि आपके आस-पास कुछ समस्या हो रही है और स्थानीय प्रशासन इस पूरे मामले पर मौन है, तो आप उसके खिलाफ इंस्टा ओपिनियन के माध्यम से अपनी राय रख सकते हैं। इससे संबंधित अधिकारियों पर प्रभाव पड़ सकता है, जिससे आपको उक्त समस्या से निजात मिल सकती है।


न्यूज

इंस्टा न्यूज लोगों को महत्वपूर्ण न्यूज प्रदान करता है। हम उन्हें रोजमर्रा में हो रही घटनाओं से रूबरू कराते हैं और एक सनसनीखेज दृष्टिकोण को बदलने में मदद करते हैं। इसमें केवल वह न्यूज शामिल होती हैं, जो देश के नागरिकों के लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा लोगों के वर्तमान भौगोलिक विषय के लिए अनुरूप हैं। 


जनमत

अधिकतर लोग जानना चाहते हैं कि किसी भी विषय पर दूसरे लोग क्या सोचते हैं और किसकी परवाह करते हैं। इंस्टाफीड इसी महत्वपूर्ण सामाजिक मंच के रूप में कार्य करता है। देश-विदेश में होने वाले महत्वपपूर्ण घटनाओं और विषयों पर जनमत सर्वेक्षणों के माध्यम से लोगों के निर्णय के बारे में रूबरू करवाते हैं।


ब्लॉग

इंस्टाफीड में ब्लॉग की भी अपनी अहम भूमिका है। यह एक तरह की संपादकीय राय है। इंस्टा ब्लॉग के माध्यम से हम उन सभी जानकारियों को साझा करते हैं जिसे जनता को जानना जरूरी है। हम देश के बड़े मुद्दों को भी उठाते हैं और लोगों से सुझाव मांग कर उस पर चर्चा करते हैं। अखबार के संपादकीय पेज की भांति ही इंस्टा ब्लॉग सभी के लिए खुला है।


रिपोर्टर

मेनस्ट्रीम मीडिया हर खबर को अपने मंच पर जगह नहीं दे पाता है। यहां बड़ी खबरों या बड़े लोगों की राय को ही शामिल किया जाता है। इसीलिए इंस्टा रिपोर्ट उस अंतर को भरने की कोशिश करता है। यहां पर हर कोई समाचार दे सकता है, बशर्ते कि वह सही हो, प्राशंगिक हो और देश या समाज से संबंधित हो। यह किसी भी प्रकार का हो सकता है। यहां पर आप खबर के साथ ही अपनी किसी भी प्रतिभा के अनुरूप विषय को रिपोर्ट कर सकते हैं। देश में हजारों स्ट्रिंगर काम करते हैं। उनके द्वारा की गई खबरों को मेन स्ट्रीम मीडिया जगह नहीं दे पाती। हम उन्हें उनकी खबरों को मंच के साथ आय का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराते हैं।


जैसा कि आप लोग समझ सकते हैं कि इंस्टाफीड वास्तव में एक अनोखा और शक्तिशाली अभिव्यक्ति मंच है। यहां पर लोगों की आवाज पर अंकुश नहीं लगाया जाता, बल्कि मजबूती प्रदान की जाती है। हम लोगों को स्वतंत्र और शक्तिशाली महसूस कराते हैं। हम उत्पीड़न, धमकाने और गलत सूचना से संबंधित खबरों को प्रसारित होने से रोकने में मदद करते हैं। इंस्टाफीड पर लोग अपनी जानकारी को साझा करते हैं जिसे सभी सुनते हैं। यहां पर हर आवाज सुनी जाती है और हर मत का महत्व होता है। 

इसीलिए इसकी टैगलाइन रखी गई है- 'लोगों के लिए, लोगों के द्वारा' 


हमारी टीम 

Anishta Shrivastav
My favorite job is to get you exposed to political news. I want to reach my audience with correct and accurate information. If I talk about studies, I have done B.Sc. LL.B. And has also taken a diploma in electronic media. I have been associated with journalism for almost 6 years. Like I have done so far, in the same way, I want to do the work of delivering important and correct information to my readers and audience, which is important for you to know.
Govind
राजनीतिक खबरों के साथ ही साथ डेली रूटीन की कई खबरों को लिखने का काम बखूबी जानता हूं। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद अब पत्रकारिता कर रहा हूं। मुझे अपने काम को अलग और मजेदार तरीके से पेश करना अच्छा लगता है। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि अपने लेखन से पाठकों का दिल जीत सकूं और हर रोज कई जरूरी जानकारियों को लोगों के साथ में साझा करके अपने कई सपने को पूरा कर सकूं।
Deepakshi
एंटरटेनमेंट की दुनिया से रुबरु कराने का काम बखूबी करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद अब पत्रकारिता कर रही हूं। अपने काम को अलग और मजेदार तरीके से पेश करना काफी अच्छे से जानती हूं। कोशिश हमेशा यही रहती है कि अपने लेखक से पाठकों का दिल जीत सकूं। आगे चलकर कई सपने पूरे कर सकूं।