ओडिशा के स्वास्थय मंत्री नब किशोर दास की अस्पताल में हुई मौत, ASI ने मारी थीं गोलियां
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री किशोर दास को गोली मारकर उनकी जान ले ली गई है। दरअसल ये सब तब हुआ जब आज दोपहर 1 बजे मंत्री नब किशोर दास एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए झाड़सुगड़ा के ब्रजराजगर पहुंचे थे।

एक बेहद ही गंभीर मामला इस वक्त ओडिशा से जुड़ा सामने आ रहा है। दरअसल ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री किशोर दास को गोली मारकर उनकी जान ले ली गई है। दरअसल ये सब तब हुआ जब आज दोपहर 1 बजे मंत्री नब किशोर दास एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए झाड़सुगड़ा के ब्रजराजगर पहुंचे थे। वहां पर उनके स्वागत के लिए काफी भीड़ जमा हो रखी थी। अपनी कार में मंत्री पीछे की तरफ बैठे हुए थे।
इससे पहले दिन में, ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में अपनी कार से बाहर निकलने पर दास को कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी ने गोली मार दी थी और गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था। अपोलो अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टर देबाशीष नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने तुरंत उनका इलाज किया और उनका ऑपरेशन किया।
इंटरनल ब्लीडिंग की वजह से हालत हुई खराब
ऑपरेशन करने पर उन्होंने पाया कि एक गोली शरीर में घुसकर बाहर निकल गई थी, जिससे दिल और बाएं फेफड़े में चोट लगी थी और बड़े पैमाने पर इंटरनल ब्लीडिंग हुई था। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि उनके दिल की पंपिंग को भी बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए गए थे। हालांकि, तुरंत आईसीयू देखभाल और अच्छे प्रयासों के बावजूद, दास को बचाया नहीं किया जा सका और उन्होंने अपनी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जताया दुख
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंत्री नबा दास की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर गहरा सदमा और दुख व्यक्त किया। उन्होंने दुख जताते हुए कहा,' वह सरकार और पार्टी दोनों के लिए एक संपत्ति थे। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि उनका निधन ओडिशा राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।