भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान पद्मश्री चरणजीत सिंह का निधन, काफी समय से चल रहे थे बिमार
भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. चरणजीत भारतीय हॉकी के स्वर्ण युग का हिस्सा थे और देश के लिए कई यादगार जीत का हिस्सा रहे हैं.

भारत के पूर्व हॉकी कप्तान और अनुभवी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया. चरणजीत भारतीय हॉकी के स्वर्ण युग का हिस्सा थे और देश के लिए कई यादगार जीत का हिस्सा रहे हैं. चरणजीत सिंह 92 वर्ष के थे और बीमारी के कारण उनका निधन हो गया. इस महान खिलाड़ी ने हिमाचल के ऊना में अंतिम सांस ली. अर्जुन पुरस्कार के अलावा उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा गया था.
ये भी पढ़ें:- राशन कार्ड रखने वालों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल, जानिए कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ
उनकी कप्तानी में चरणजीत सिंह ने 1964 के टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था. इसके अलावा वह रोम में 1960 के ओलंपिक खेलों में भी टीम का हिस्सा थे. उन खेलों में भारत ने रजत पदक जीता था. वहीं, दो साल बाद एशियाई खेलों में भारत को रजत पदक दिलाने में चरणजीत सिंह ने भी अहम भूमिका निभाई.