3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना, आज आएगा परिणाम
3 लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. चुनाव आयोग ने सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कर दी.

3 लोकसभा सीटों और 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे. चुनाव आयोग ने सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कर दी. सभी की निगाहें रामपुर और आजमगढ़ के नतीजों पर होंगी. पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट के नतीजे भी आज आएंगे. त्रिपुरा की चार विधानसभा सीटों, दिल्ली की राजिंदर नगर विधानसभा, झारखंड के रांची जिले की मंदार सीट और आंध्र प्रदेश की आत्मकुरु सीट पर भी उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे.