बिहार: सीएम नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, शाहनवाज हुसैन समेत इन नेताओं ने ली शपथ
बिहार के मुख्यमंत्री पद की गद्दी संभालने वाले नीतीश कुमार सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। जानिए किन नेताओं ने ली है आज शपथ।

पिछले साल नवंबर में फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की गद्दी संभालने वाले नीतीश कुमार सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ है। वही राजभवन में दोपहर करीब 12.30 बजे नए मंत्री शपथ लेंते हुए दिखाई दिए हैं। सरकार बनने के करीब ढाई महीने के बाद कैबिनेट का विस्तार हो रहा है जिसमें बीजेपी के बड़े नामी चेहरे मंत्री बनते हुए नजर आए हैं। वही इस बार शाहनवाज हुसैन के कैबिनेट मंत्री का पद मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है। इसके साथ ही सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज कुमार की भी मंत्रिमंडल में एंट्री हुई है।
1:20- इन मंत्रियों ने ली शपथ लेसी सिंह-JDU, सम्राट चौधरी-BJP, नीरज सिंह-BJP, सुभाष सिंह-BJP, नितिन नवीन-BJP, सुनील कुमार-JDU, नारायण-प्रसाद -BJP, जंयत राज-JDU, आलोक रंजन झा-BJP, जमा खान-JDU, जनक राम-BJP
12:45- इन मंत्रियों ने ली शपथ- शाहनवाज हुसैन BJP, श्रवण कुमार JDP, मदन सहनी JDU, प्रमोद कुमार BJP, संजय झा JDU
12:38- शाहनवाज हुसैन ने उर्दु में ली मंत्री पद की शपथ
11:34- मंत्री पद की शपथ लेने से पहले शाहनवाज हुसैन ने जताई खुशी
10:13 - एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई कहे जाने वाले नीरज बनेंगे मंत्री