Bollywood Bulletin: फराज की मदद के लिए आगे आए सलमान, विवेक के घर में छापेमारी
बॉलीवुड में काफी कुछ होता हुआ नजर आया है। यहां सलमान खान ने फराज खान की जिस तरह से मदद की उस चीज ने सभी का दिल जीत लिया। वहीं, आज से खुल गए हैं थिएटर्स।

बॉलीवुड जगत के अलावा टेलीविजन में भी 15 अक्टूबर के दिन बहुत कुछ होता हुआ दिखाई दिया। आप जिन सितारों को पसंद करते हैं वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इंस्टाफीड के बॉलीवुड बुलेटिन में आइए जानते हैं कि संजय दत्त के वायरल हो रहे वीडियो में वो क्या संदेश देते आए हैं नजर। वहीं, एक्टर फराज खान की सलमान खान ने किस तरह से की है मदद।
1. महीनों बाद आज से खुलेंगे कई राज्यों में थिएटर्स
आज से अनलॉक 5 की शुरुआत हो चुकी है, जिसके चलते अब महीनों बाद थिएटर्स खोले जा रहे हैं। इसी चीज को लेकर गाइडलाइन्स भी जारी की गई है। जिसके आधार पर आधी सीटें ही बुक होंगी।
2. संजय दत्त का वीडियो वायरल, कहा- बीमारी को हरा देंगे
एक्टर संजय दत्त का हाल ही में एक वीडिया काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहते हुए नजर आए हैं कि वापस सलून में आकर उन्हें अच्छा महसूस हो रहा है। यहां उन्होंने हेयरकट लिया है। साथ ही उन्होंने अपने नए घाव के बारे में भी बताया। वहीं, संजय दत्त ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि वो इस बीमारी को हरा देंगे।
3. फराज की मदद के लिए आगे सलमान खान
एक्टर सलमान खान ने एक बार फिर से अपना बड़ा दिल दिखाया है। उन्होंने एक्टर फराज खान की मदद की है। जोकि इस वक्त बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती है। सलमान खान ने उनकी मदद करते हुए सारे मेडिकल्स बिल्स का खर्च उठाया हैं। इस बात की जानकारी कश्मीरा शाह ने दी है। वहीं, इससे पहले पूजा भट्ट ने भी फराज की मदद की थी।
4. संदीप ने किया अर्णब के खिलाफ मानहानि का केस
सुशांत सिंह राजपूत केस में जहां किसी भी तरह से न्याय मिलता हुआ नजर नहीं आ रहा है। वही, खुद को सुशांत का दोस्त बताने वाले और प्रोड्यूसर संदीप सिंह ने रिपब्लिक टीवी के साथ-साथ अर्णब गोस्वामी के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए मानहानि का केस दर्ज कराया है। साथ ही मुआवजे के तौर पर 200 करोड़ मांगे हैं। ऐसा उन्होंने इसलिए क्योंकि क्यों इस चैनल द्वारा सुशांत की हत्या का मास्टर माइंड संदीप को बताया गया था।
5. जीडीपी मामले को लेकर फूटा उर्मिला का गुस्सा
आईएमएफ ने इस बात का अनुमान लगाया है कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के केस में बांग्लादेश भारत को पीछे करने के काफी नजदीक पहुंच चुका है। इस चीज के बारे में ट्विट करते हुए एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि इतना सब कुछ हो रहा है और हम यहां सिर्फ तनिष्क माफी मांगो और सेक्युलरिज्म जैसे मद्दे में ही बिजी हैं।
6. एपीजे अब्दुल कलाम को बी-टाउन सेलेब्स ने किया याद
एपीजे अब्दुल कलाम की बर्थ एनिवर्सिरी पर बॉलीवुड के कई सितारे उन्हें याद करते हुए नजर आए। अनुष्का शर्मा, आयुष्मान खुराना, अर्जुन कपूर के अलावा कंगना रनौत ने उनका आदर करते हुए उनके नाम कई पोस्ट शेयर किए हैं।
7. मेकअप को लेकर ट्रोल हुए सना खान
टीवी एक्ट्रेस सना खान ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है, जिसमें वो सिर को कवर किए हुए हल्का मेकअप लगाकर अल्लाह के दिए हुए पैगाम को देती हुई नजर आ रही है। कुछ लोगों ने जहां उनके वीडियो को काफी पसंद किया। तो कुछ उन्हें मेकअप को लेकर ट्रोल करते हुए नजर आए हैं। एक यूजर ने कमेंट में सना से कुरान के अंदर मेकअप के बारे में पढ़ने के लिए कहा है।
8. प्रियंका-निक कोरोना में रख रहे हैं अधिक ज्यादा ख्याल
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस कोरोना वायरस में अपना पूरा ध्यान रख रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों पहले सी ही बीमारी से गुजर रहे हैं। निक को टाइप 1 डायबिटिक है। वहीं प्रियंका को अस्थमा है। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने एक ऑनलाइन पोर्टल को दी है।
9. विवेक ओबरॉय के घर पुलिस ने की छापेमारी
बेंगलुरु पुलिस ने एक्टर विवेक ओबरॉय के घर में छापेमारी की है। ये कदम उनके साले आदित्य अलवा को लेकर उठाया गया है। दो पुलिस अफसर ने दोपहर के 1 बजे इस काम को अंजाम दिया है। पुलिस को इस बात की उम्मीद थी कि फरार चल रहा आदित्य विवेक के घर पर मौजूद है।
10. करीना ने पूरी की लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग
करीना कपूर खान ने अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी कर ली है। लॉकडाउन के बाद एक्ट्रेस ने इसकी शूटिंग फिर से शुरू की थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर आमिर खान नजर आने वाले हैं।