एक्टर रणवीर शौरी पाए गए कोरोना पॅाजिटिव, ऐसे दी अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी
रणवीर शौरी कोरोना पॅाजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा दी है। वही रणवीर शौरी ने ट्वीट करके बताया है कि वो कोविड-19 पॅाजिटिव है।

देश में कोरोना वायरस के केस भले ही कम हो रहे हैं लेकिन इसका खतरा अभी भी खत्म नहीं हुआ है। बॅालीवुड में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, कनिका कपूर, मोहिना कुमारी, पूरब कोहली, जोआ मोरनी जैसे कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जिसके चलते उन्होंने कोरोना से जंग लड़ी।
रणवीर शौरी पाए गए कोरोना पॅाजिटिव
अब एक्टर रणवीर शौरी कोरोना पॅाजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा दी है। वही रणवीर शौरी ने ट्वीट करके बताया है कि वो कोविड-19 पॅाजिटिव है। जिसके चलते उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं कोविड-19 पॅाजिटिव पाया गया हुं जिसके कारण मैं क्वारंटीन में हुं।
जब रणवीर ने बनाया गाना
बता दें कि रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। जिसके चलते वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखते है। वही कुछ समय पहले उन्होंने #IndiaTogether के तहत रिहाना-ग्रेटा पर बनाया गया एक गाना सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जिसमें उनके गाने का टाइटल था रिहाना तो बहाना है। इसके अलावा गाने में ग्रेटा को अनपढ़ कहते भी नजर आए थे।
वही वर्क फ्रंट पर रणवीर शौरी अंग्रेजी मीडियम और लूटकेस जैसी फिल्मों में नजर आए। वही अंग्रेजी मीडियम उनके कैरेक्टर का नाम बालाशंकर त्रिपाठी था वही लूटकेस में वो पुलिस इंसपेक्टर के रोल में थे। लूटकेस ओटीटी प्लेटफॅार्म पर रिलीज हुई थी। रणवीर शौरी को कई वेब सीरीज में भी देखा गया हैं।
जानिए क्या है रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट?
रणवीर शौरी रंगबाज, मेट्रो पार्क, बॅाम्बर्स हाई जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं। जिसमें रंगबाज में उनके किरदार की काफी चर्चा भी हुई थी। इसमें वो हेड सिद्धार्थ पांडे के किरदार में थे। वही रणवीर शौरी के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो मेट्रो पार्क 2 में नजर आएंगे। ये वेब सीरीज Eros now पर स्ट्रीम होगी।