ये है दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत चर्च, जहां जाने से लोगों को मिलती है अद्भूत शांति

क्रिसमस का त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ लोग सेलिब्रेट करते हैं। लेकिन इस खास मौके पर आज हम आपको बताएंगे दुनिया के ऐसे चर्चों के बारे में यहां जहां हर कोई जाना जाता है।

ये है दुनिया के 5 सबसे खूबसूरत चर्च, जहां जाने से लोगों को मिलती है अद्भूत शांति
चर्च की तस्वीर (क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आज क्रिसमस का बेहद ही पवित्र त्योहार है सेलिब्रेट किया जा रहा है। हर तरफ इसकी धूम देखने को मिल रही है। कई लोगों ने तो अपने घरों तक को सजाया हुआ है। क्रिसमस पर लोग चर्च में जाकर इस दिन को खूब शानदार तरीके से मनाते हैं और अच्छे जीवन की कामना करते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं  दुनिया के ऐसे सबसे खूबसूरत चर्च के बारे में जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। ट्रेवल लवर के लिए वो चर्च किसी जन्नत से कम नहीं होंगे। इस चर्च में ईसाई ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग जा सकते हैं। आइए एक-एक करके जानते हैं उनके बारे में यहां।

दुओमो दी मिलानो

इटली का ये विशाल चर्च दुनिया के सबसे बड़े चर्चों में से है। इस चर्च की खूबसूरती से ही आपको इस बात का अंदाज लग गया होगा कि ये खास क्यों है। ये एक विशेषाधिकृत स्थान प्रार्थना के लिए माना जाता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि यहां लोग बिशप्स की स्मृति और शिक्षाओं का अध्ययन करने के लिए जाते हैं। 

ला सग्रडा फमिलिअ

स्पने का ये चर्च दुनिया का सबसे प्राचीन चर्च है। अपनी खूबसूरती के लिए ये जाना जाता है। 1882 में इस चर्च का निर्माण हुआ था। लेकिन इसे पूरी तरह 7 नवंबर 2010 को खोला गया था। आपको ये जानकारी दे दें कि ये चर्चा यूनेस्को विश्व विरासत स्थलों की लिस्ट में शामिल है।

चर्च ऑफ द नेटिविटी

बेथलेहेम के पलेस्तीनिअन टेरिटरीज में ये चर्च मौजूद है। ये चर्च अपने ऐतिहासिक महत्व के अलावा सुंदर और विशाल होने की वजह से भी जाना जाता है। ऐसा इसीलिए क्योंकि ये यीशु का जन्मस्थान कहलाता है।

संत बेसिल कैथेड्रल

ये चर्च रूस के मोस्को में बना हुआ है। इसको बनाने का काम 1555 से 1561 के समय तक किया गया था। मास्को की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक ये चर्च भी है। इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में भी शामिल किया जाता है।

लास लाजास सेंचुरी

ये चर्च 1916 से 1949 के बीच बनकर तैयार हुआ था। इसी खासियत ये है कि इसे नदी के ऊपर शानदार तरीके से बनाया गया है। आप यदि शांति वाली जगह जाकर अपना क्रिसमस मनाना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। ऐसा कहा जाता है कि यहां पर मैरी खुद ही प्रकट हुई थी।