Republic Day 2021: सचिन तेंदुलकर समेत कप्तान विराट कोहली ने फैंस को दिए ऐसे शानदार संदेश

गणतंत्र दिवस पर सभी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपने-अपने फैंस को बिल्कुल ही अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी है। यहां देखिए उनके शानदार संदेश।

Republic Day 2021: सचिन तेंदुलकर समेत कप्तान विराट कोहली ने फैंस को दिए ऐसे शानदार संदेश
सचिन तेंदुलकर (क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

भारत के 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के राजपथ पर जहां शानदार परेड निकली है। वही, भारत ने राफेल के साथ अपनी ताकत को दुनिया के सामने रखा है। साथ ही अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति की भी झलक देखने को मिली है। वहीं, आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे हमारे भारतीय खिलाड़ियों ने सभी देशवाससियों को इस खास मौके पर बधाई संदेश भेजे हैं।

सचिन तेंदुलकर


सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए सभी देशवासियों को लिखा - सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उम्मीद करता हूं जिन महान सिद्धांतों पर हमारे देश की नींव रखी गई है, वे हमें हमेशा प्रेरित करते रहें।

विराट कोहली


कप्तान विराट कोहली ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम आज क्या करते हैं। आइए हमारे राष्ट्र की ताकत बनें और इसे अधिक से अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करें। सभी को गणंतत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिन्द।

वीरेंद्र सहवाग

गणतंत्र दिवस के खास मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए फैंस से एक अपील की है। उन्होंने लिखा- हो सकता है कि सूरज अपने देश की तुलना में अधिक स्वतंत्र, अधिक खुश, अधिक प्यारा, अधिक समृद्ध भूमि पर न जाए। उत्सव के बाद झंडों को न फेंकने का निवेदन। हैप्पी रिपब्लिक डे 2021 जय हिंद।

गौतम गंभीर


पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा- जनता की आवाज़ में ही परमात्मा की आवाज़ होती है! सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द।

युजवेंद्र चहल

भारतीय क्रिकेट के तेज गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने गणतंत्र दिवस पर सभी फैंस को शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि  एक हजार हमारे महान राष्ट्र को सलाम करता है। यह और भी समृद्ध हो सकता है। आपको गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।