धोनी के बर्थडे पर फैंस ने दिया ये खास तोहफा, माही हर दिल पर करते है राज
महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक हैं. आज वह अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनके फैंस ने उन्हें खास तोहफा दिया है.

महेंद्र सिंह धोनी की गिनती टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है. उन्होंने अपने शांत और चतुर दिमाग से टीम इंडिया के लिए कई मैच जीते. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती. महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ था. अब धोनी के जन्मदिन पर फैंस ने उन्हें खास तोहफा दिया है.