डिलीवरी के बाद इस वक्त से आप शुरू कर सकते हैं वर्कआउट, सेहत को मिलेगा बहुत फायदा
आलिया भट्ट जो एरियल योगा करती हुई नजर आई थी वो एक एंटी ग्रेविटी योग होता है, जिसे फर्श पर नहीं बल्कि हवा में एक कपड़े पर बने झूले पर किया जाता है।

प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान आलिया भट्ट का वजन बढ़ गया था, जिसे अब एक्ट्रेस एरियल योगा करके कम करने का काम करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने एक वीडियो कुछ वक्त पहले शेयर किया था, जिसमें वो बेटी के जन्म के बाद एरियल योगा करती हुई नजर आ रही थी। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं के मन में ये सवाल उठा कि डिलीवरी के बाद हमें कब से वर्कआउट शुरू करना चाहिए? क्योंकि महिलाएं प्रेग्नेंसी के दौरान अपना वेट गेन कर लेती है। ऐसे में बच्चे को जन्म देने के बाद वो उसे कम करने में जुट जाती है। आइए आपको बता है कि डिलीवरी के बाद कब और कैसे आपको वर्कआउट करना चाहिए।
आलिया भट्ट जो एरियल योगा करती हुई नजर आई थी वो एक एंटी ग्रेविटी योग होता है, जिसे फर्श पर नहीं बल्कि हवा में एक कपड़े पर बने झूले पर कियाजाता है। हवा में लटके हुए योगासन किया जाता है। इससे महिला को शरीर में कई सारे फायदे मिलते हैं। जैसे- कमर दर्द में राहत, फ्लेक्सिबिलिटी, तनाव को कम करना, अच्छी नींद आना और कैलोरी बर्न करना जैसे फायदे शामिल हैं।
यदि आपकी नॉर्मल डिलीवरी हुई है तो आप 2 हफ्ते का रेस्ट जरूर करें। इसके बाद ही आप अपना धीरे-धीरे करके वर्कआउट शूर करें। इसमें आप वॉक और प्राणायाम शामिल कर सकती है। वहीं, दूसरी तरफ यदि आपने सी सेक्शन के जरिए बच्चे को जन्म दिया है। तो आपको 6 से 8 हफ्ते आराम करना होगा। इसके बाद आप अपनी कैपेसिटी के हिसाब से वर्कआउट करें। इसके अंदर आप योग, वॉक और साइकिलिंग शामिल कर सकते हैं। लेकिन इससे पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।