जापानी 'न्यू लाइफ मॉडल' से सीखिए कैसे जीना है कोविड-19 के संग, इन सावधानियों पर रखिए खास ध्यान!

कोरोना के कहर के बीच हम सामान्य जीवन कैसे जिएं, ये हमें जापान से सीखना जरूर सीखना चाहिए। जापान का भी मानना है कि कोरोना अब हमारे जीवन का एक अंग बन चुका है। इसे बिना नज़रअंदाज़ किए, सावधानी से हमें इसके साथ आगे बढ़ना होगा।

जापानी 'न्यू लाइफ मॉडल' से सीखिए कैसे जीना है कोविड-19 के संग, इन सावधानियों पर रखिए खास ध्यान!
प्रतीकात्मक छवि

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को बदल दिया है। लोगों के जीने का तरीका भी बदल चुका है। कई महीनों तक हुए लॉकडाउन के बाद ध्वस्त हुए अर्थव्यवस्था को देखते हुए कई देशों में अनलॉक कर दिया गया। भारत ने भी कई फेज में अनलॉक किया है। अब लोग धीरे-धीरे अपने सामान्य जीवन को जीने लगे हैं। लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया या फिर कोरोना की कोई वैक्सीन आ गई है, जिससे कि लोग ठीक होने लगे हैं। कोरोना अभी भी अपने विकराल रूप में ही है। इसलिए इससे बचना बहुत जरूरी है।

कोरोना के कहर के बीच हम सामान्य जीवन कैसे जिएं, ये हमें जापान से सीखना जरूर सीखना चाहिए। जापान का भी मानना है कि कोरोना अब हमारे जीवन का एक अंग बन चुका है। इसे बिना नज़रअंदाज़ किए, सावधानी से हमें इसके साथ आगे बढ़ना होगा। इसके लिए जापान ने मॉडल तैयार किया है, जिसका नाम है 'न्यू लाइफ मॉडल'। जीवन जीने के इस नए मॉडल के तहत हमें मुख्य रूप से तीन बातों का खास ख्याल रखना अनिवार्य होगा। आइए जानते हैं इन तीन खास सावधानियों के बारे में...

1. लोगों के बीच उचित दूरी जरूरी है।

2. मास्क पहनना अनिवार्य है।

3. साबून से बार-बार हाथ धोना या सेनीटाइज करना है।

इसके साथ ही इन बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है...

1. लोगों के बीच कम से कम 2 मीटर की दूरी रखना जरूरी है।

2. जितना हो सके बाहर और खुली हवा में ही खेलना चाहिए। 

3. किसी से बात करने के दौरान मुंह एक-दूसरे के सामने बिल्कुल भी न रखें।

4. बाहर से घर आने के बाद अपना चेहरा और कपड़े जरूर धोएं।  

5. किसी दूसरे व्यक्ति से जैसे ही हाथ मिलाएं, उसके बाद सबसे पहले हाथ धोएं। 

6. ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का ही उपयोग करें। 

7. सुपरमार्केट में शॉपिग करने उसी समय जाएं, जब वहां भीड़ कम हो।

8. कहीं पर भी रखी किसी भी चीज़ को अपने हाथ से न छुएं। 

9. सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने से परहेज करें।

10. बाइक या पैदल ही काम पर जाएं या किसी भी निजी साधन का उपयोग करें। 

11. इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस कार्ड का उपयोग करना सबसे अच्छा होगा।

12. किसी भी व्यक्ति से मीटिंग के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस का उपयोग करने की ही कोशिश करें।

13. किसी भी मीटिंग में लोगों की संख्या सीमित रखें। मास्क पहनें। वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां जरूर खोलें।

14. वायरस के पीक समय पर घर पर ही काम करें तो सबसे अच्छा है।

15. उन देशों या स्थानों पर बिल्कुल न जाएं जहां वायरस ज्यादा है या हॉटस्पॉट है।

16. अपने ऑफिस या बिजनेस से जुड़ी बाहरी यात्राओं को कम करें। 

17.  हल्का खाना खाएं। खाते समय अकेले रहें, तो ज्यादा सही है।

18. किसी बंद जगह पर जाने से बचना चाहिए। जैसे कि मेट्रो या मॉल। 

19. आपका स्वास्थ्य ठीक रहे इसके लिए हर दिन अपने शरीर का तापमान जांचते रहें।

20. टॉयलेट सीट में फ्लश करते समय ढक्कन को कवर करें।