Sanjay Gandhi Birth Anniversary: विवादों में इसलिए रहे संजय गांधी, जानिए जिंदगी से जुड़ी अनकही दास्तान
14 दिसंबर को इंदिरा और फिरोज गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की जयंती है। दिवंगत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दिग्गज नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य थे यही नहीं संजय गांधी को विवादी राजनेताओं में से एक माना जाता है जानिए जिंदगी से जुड़ी अनकही दास्तान।

आज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी की 74वीं जयंती है। ऐसे में संजय गांधी की जयंती के मौके पर उन्हें लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आपको बता दें कि इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी का जन्म 14 दिसंबर 1946 में दिल्ली में हुआ था। इसके साथ ही संजय गांधी की शुरुआती शिक्षा वेलहम बॉयज़ में हुई जिसके बाद वह देहरादून के दून स्कूल में पढ़ने लगे। यही नहीं संजय गांधी को इंडियन नेशनल कांग्रेस कुटुम्ब के सबसे विवादी राजनेताओं में से एक माना जाता है। इसके साथ ही संजय गांधी की पत्नी मेनका गान्धी और वरुण गांधी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े राजनेता हैं। वही 23 जून 1980 को संजय गांधी एक विमान दुर्घटना के कारण मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद यूनियन मिनिस्टर ऑफ वूमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मंत्री मेनका गांधी और 3 साल की उम्र में वरुण गांधी ने गांधी परिवार को छोड़ दिया और उनसे अलग रहने लगे। संजय गांधी की जयंती के अवसर पर आज हम आपके लिए लाए है ऐसे कुछ अनसुने तथ्य जिनके बारे में आपको शायद ही मालूम होगा।
1. संजय गांधी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई वेलहम बॉयज़ स्कूल में की और आगे की पढ़ाई उन्होंने देहरादून के दून स्कूल में की।
2. उन्हे पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी जिसकी वजह से वह कभी कॉलेज नहीं गए ।
3. हाई स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद वे ऑटोमेटिव इंजीनियरिंग और रोल-रॉयस के लिए एंग्लैंड में जाकर पढ़ाई की।
4. इसके साथ ही संजय गांधी की स्पोर्ट्स कार में दिलचस्पी होने के कारण उन्होंने मारुति उद्योग की स्थापना की लेकिन कंपनी ने अपने जीवनकाल में किसी भी वाहन का निर्माण नहीं किया।
5. विकिलिक्स के अनुसार संजय गांधी की हत्या करने के लिए तीन प्रयास किए गए थे।
6. ऐसा कहा जाता है कि संजय गांधी ने 1975 के आपातकाल के दौरान सरकार को कंट्रोल किया था।
7. मई 1980 में संजय गांधी को कांग्रेस पार्टी के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
8. 23 जून 1980 को संजय गांधी 33 वर्ष की कम उम्र में एक विमान दुर्घटना में मारे गए थे।
by-asna zaidi