गणतंत्र दिवस परेड: आसमान पर उड़ते दिखे राफेल, पीएम मोदी ने स्वीकारा लोगों का अभिवादन
गणतंत्र दिवस के खास मौके पर मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी भारतीय लोगों को शुभकामनाएं। जानिए गणतंत्र दिवस का सारा अपडेट यहां।

आज सभी देशवासियों के लिए बेहद ही खास दिन है। भारत आज अपना 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सर्दी के मौसम में मंगलवार के दिन फिर से ऐतिहासिक परेड हम सभी को देखने के लिए मिला। उस परेड में भारत दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया है। इस बार का गणतंत्र दिवस इसीलिए भी खास है क्योंकि इस बार परेड में राफेल भी अपना दम दिखाता हुआ दिखा है। वहीं, किसानों की ट्रैक्टर रेली पर भी सभी की निगाहें बनी हुई थी। आइए आपको यहां बताते हैं कि किस तरह से मनाया गया था गणतंत्र दिवस का जश्न।
Live-
11: 50 AM- परेडड खत्म होने के बाद पीएम मोदी ने स्वीकारा लोगों का अभिवादन।
11: 42 AM- राजपथ के आसमान पर उड़ते दिखे राफेल। दो जगुआर, दो मिग 29 लड़ाकू विमान का दिखा दम।
11: 15 AM- राजपथ पर कलाकारों का ऐसा दिखा कमाल, स्कूली बच्चों ने किया जबरदस्त परफॉर्मेंस।
11:04 AM- इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी भी काफी ज्यादा खास है। राम मंदिर की झलक इस बार देखने को मिली है। झांकी में अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों और सुंदरता को दर्शया गया है। पहले हिस्से में महर्षि वाल्मिकी को रामायम की रचना करते दिखाया जा रहा है।
10:45 AM- पहली बार परेड में दिखी लद्दाख की झांकी। संघ शासित प्रदेश घोषित करने के बाद लद्दाख को कार्बन न्यूट्रल स्टेट बनाकर विश्व के उदाहरणात्मक प्रदेश के विजन को ध्यान में रखा गया है।
10 40 AM- देश की पहली तीन महिला फाइटर पायलटों में शामिल भारत की बेटी यानी फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ।
10: 41 AM- इसके अलावा मंगलवार को राजपथ पर अर्द्ध सैनिक और अन्य सहायक बलों की परेड भी निकली है।
10: 36 AM- गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनते हुए गढ़वाल रायफल्स, कैप्टन राजपूत सौरभ सिंह कर रहे हैं नेतृत्व।
10 : 36 AM- राजपथ पर नौ सेना की झांकी देखने को मिली है। झांकी के पहले हिस्से में भारतीय नौसेना द्वारा 4 और 5 दिसंबर 1971 की रात को मिसाइल बोट्स द्वारा कराची बंदरगाह पर अटैक को दर्शाया गया है।
10: 23 AM- राजपथ पर नजर आई टैंक भीष्म और मिसाइल ब्रह्मोस की ताकत
10:14 AM- राजपथ पर शुरु हुआ परेड का सिलसिला, तीनों सेनाओं की दिखी परेड
10: 02 AM- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राजपथ पर फहराया तिरंगा। कुछ ही देर में परेड होगी शुरु।
9:37 AM- पीएम नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
8:39 AM- लद्दाख में भी इस खास मौके पर जवानों ने फहराया है तिरंगा।
8:38 AM-ओडिशा के भुवनेश्वर में राज्यपाल गणेशी लाल ने बेहद ही जोश के साथ फहराया तिरंगा, सीएम नवीन पटनायक भी थे मौजूद।
7:58 AM- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बाकी केंद्रीय मंत्रियों समेत, कांगेस पार्टी के नेता राहुल गांधी और बाकी देश के नेताओं ने भी लोगों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।