Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 65वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई
President of India: देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज जन्मदिन है. प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रपति भवन स्थित कल्याण केंद्र और अमर ज्योति चेरिटेबल ट्रस्ट में बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी.

Draupadi Murmu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 65वें जन्मदिन पर बधाई दी है. प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति स्वास्थ्य व लंबे जीवन की कामना की है. पीएम ने ट्वीट कर लिखा, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई. ज्ञान, गरिमा और हमारे लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता की एक किरण, वह राष्ट्र की प्रगति को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों के लिए प्रशंसित हैं. उनका समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं.'
Birthday greetings to Rashtrapati Ji. A beacon of wisdom, dignity and commitment to the welfare of our people, she is admired for her efforts to further the nation’s progress. Her dedication continues to inspire us all. Wishing her good health and a long life. @rashtrapatibhvn
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2023
हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की दी बधाई
वहीं, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने भी राष्ट्रपति को जन्मदिन की बधाई दी है. सीएम सोरेन ने ट्वीट कर लिखा, देश की माननीय राष्ट्रपति आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार. परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना करता हूँ.
देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी मुर्मू
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के रायरंगपुर के बैदापोसी क्षेत्र के उपरबेड़ा गांव में हुआ था. वह 2022 में देश के 15वें राष्ट्रपति के रुप में शपथ ली थी. वह पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं. प्रतिभा पाटिल के बाद शीर्ष पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला हैं. इससे पहले उन्होनें 2015 से 2021 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया.