कानपुर: प्रेमी के पिता संग प्यार करके भागी लड़की, पुलिस ने इस तरह से सुलझाया पूरा मामला
कानपुर के चकेरी इलाके में रहने वाला कमलेश नाम का एक शख्स अपने 20 साल के बेटे अमित के साथ काम की तलाश में औरैया से आया था। कमलेश का बेटा मकानों में निर्माण का काम करता था।

यूपी के कानपुर जिले से एक बेहद ही अजीब सा मामला इस वक्त सामने आया है। यहां पर एक लड़की अपने प्रेमी के साथ नहीं बल्कि उसके पिता के साथ भाग गई। इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने अपहरण का केस पुलिस में दर्ज कराया था। पुलिस इसके बाद मामले में जुटी गई थी। कम से कम एक साल बाद मंगलवार के दिन पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद कर लिया।
पूरा मामला क्या है चलिए हम आपको बताते हैं। दरअशल कानपुर के चकेरी इलाके में रहने वाला कमलेश नाम का एक शख्स अपने 20 साल के बेटे अमित के साथ काम की तलाश में औरैया से आया था। कमलेश का बेटा मकानों में निर्माण का काम करता था। कमलेश के बेटे का 20 साल की ही एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। लड़की उसके घर पर मिलने भी आती थी। इस दौरान लड़की की बातचीत लड़के के पिता के साथ होने लगी। धीरे-धीरे करके लड़की को अपने प्रेमी के पिता से प्यार हो गया। लड़की को पिता कमलेश से इस कदर प्यार हुआ कि बेटे को इसके बारे में पता ही नहीं चला। बाद में साल 2020 में चुपचाप कमलेश के साथ लड़की घर पर छोड़कर भाग गई।
ऐसे पकड़े गए पिता और लड़की
उधर कमलेश का बेटा अमित घर पर ही मौजूद था। इसीलिए लड़की के घरवालों को उस पर शक नहीं हुआ। उन्होंने चकेरी थाने में अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दर्ज करवा दी। पुलिस जांच में तो लग गई लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अमित से पूछताछ की तो उसने साफ-साफ बता दिया कि उसकी प्रेमिका को उसका पिता ही भगा ले गया है, इसके बाद पुलिस ने दोनों की तलाश की शुरू की तो पता चला कि कमलेश लड़की को लेकर दिल्ली में रह रहा है और एक फैक्ट्री में काम करता है। इसके बाद पुलिस एक टीम के साथ दिल्ली गई और दोनों को बरामद कर लिया।