551वें प्रकाश पर्व पर जानिए गुरु नानक जी से जुड़ी बातें यहां, इसीलिए किया था जनेऊ पहनने से इनकार
551वें प्रकाश पर्व पर आइए जानते हैं गुरु नानक से जुड़ी कई ऐसी अहम बातों के बारे में यहां, जिसे नहीं जानते होंगे आप।

सिख धर्म में गुरु नानक जयंती इस बार 30 नवंबर को मनाई जा रही है। वो सिख धर्म के संस्थापक और सिखों के पहले गुरु माने जाते हैं। इस खास मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह ने लोग को बधाइयां दी हैं। आइए इस पवन पर्व पर जानते हैं गुरु नानक जी से जुड़ी खास बातों के बारे में यहां जिसे बहुत कम लोग जानते होंगे।
ये है गुरु नानक जयंती से जुड़ी खास बातें
- 15 अप्रैल 1469 को गुरु नानक जी का जन्म तलवंडी नाम की एक जगह पर हुआ था। जोकि अब पाकिस्तान में है और ननकाना साहिब के नाम से जाना जाता है।
- गुरु नानक जी में बचपन से ही प्रखर बुद्धि की निशानी देखने को मिलने लगी थी। वो छोटी सी उम्र में ही सांसारिक चीजों की तरफ से उदासीन रहा करते थे।
- 7-8 साल की उम्र में ही उनका विद्यालय छूट गया था। उनका पढ़ाई में मना नहीं लगता था।
- गुरु नानक जी के भगवान प्राप्ति से जुड़े सवालों के प्रश्नों से इनके अध्यापक हार मान गए थे। जिसके बाद वे इन्हें ससम्मान घर छोड़ गए थे।
- इसके बाद गुरु नानक जी अपना अधिक समय सत्संग और आध्यात्मिक चिंतन में ही गुजारा करते थे।
- बाल्यावस्था में कई ऐसी चमत्कारिक घटनाएं हुई जिन्हें देखकर उनके गांव के लोग उन्हें दिव्य आत्मा मानने लगे थे।
- इनकी प्रथम भक्त उनकी बहन नानकी थी।
जब जनेऊ पहनने से किया इनकार
गुरु नानक देव को लेकर ऐसा कहा जाता है कि जब वो 11 साल के थे तब उन्हें जनेऊ पहनने के लिए कहा गया था। क्योंकि उस वक्त हिंदू परिवार के सभी लड़के इस उम्र में उसे पहनना शुरु कर देते थे। लेकिन गुरु नानक जी ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा था कि लोगों को इस तरह की पंरपराओं को मानने की बजाए अपने ज्ञान और गुणों को बढ़ाना चाहिए।