एमसीडी उपचुनाव में आप ने किया कमाल, कुछ इस तरह से लगाए- 'हो गया काम, जय श्री राम' के नारे
दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई है। वहीं, जानिए कांग्रेस का इस रेस में क्या हाल है?

इस दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में आप पार्टी कमाल करती हुई नजर आ रही है। दरअसल 5 में से 4 वार्ड में पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। इसके अलावा पूर्वोत्तर दिल्ली के मुस्लिम बाहुल वार्ड चौहान बांगर से कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। यहां पर कांग्रेस बेहद बड़े अंतर से जीती है। इस बात की जानकारी हम आपको दे देते हैं कि ये वो इलाका है जोकि दंगे में सबसे अधिक प्रभावित हुआ था।
10: 58 AM- दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा,' एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है। अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी।"
10: 35 AM- आप ने पांच में से 4 सीटे जीतने पर जश्न मनाना शुरु कर दिया गया है। कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं कि हो गया काम, जय श्री राम।
10: 25 AM- चौहान बांगर वार्ड में कांग्रेस 10 हजार वोटों से जीती है।
10: 16 AM- आप पार्टी क्लायणपुरी में 7043 हजार वोटों से जीती है।
10: 15 AM- आप पार्टी ने चार वार्ड में जीत हासिल की है। वही, कांग्रेस के खात में एक वार्ड आया है।
8:52 AM- कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग, रोहिणी वार्ड में आम आदमी पार्टी (आप) आगे चल रही है, जबकि चौहान बांगर वार्ड में कांग्रेस आगे है।