महाराष्ट्र के अहमदनगर अस्पताल में आग लगने से 10 कोविड-19 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में कोविड-19 वार्ड में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया.

महाराष्ट्र के अहमदनगर अस्पताल में आग लगने से 10 कोविड-19 मरीजों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला अस्पताल में कोविड-19 वार्ड में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. सूत्रों के मुताबिक, 25 मरीजों को अस्पताल के आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया था, जिनमें से छह को इस घटना में गंभीर चोटें आई हैं. भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और गहन जांच की मांग की.