ट्रक के वजह से टूटकर गिरा 18 साल पुराना पुल, नदी में जा गिरे दो व्यक्ति
एक 18 साल पुराने पुल के गिरने की खबर इस वक्त सामने आ रही है, जिसके चलते लोगों पर गहरा असर पड़ा है।

आज कल की चीजों के लिए एक चीज ये कही जाती है कि वो यदि लंबे समय तक चल जाए तो मनाओ वो परफेक्ट तरीके से बनी है, लेकिन देश के अंदर पुलों के क्या हाल है ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं। एक 18 साल पुराने पुल के गिरने की खबर इस वक्त सामने आ रही है, जिसके चलते लोगों पर गहरा असर पड़ा है। दरअसल सोमवार के दिन दरभंगा के कुशेश्वरस्थान सतीघाट-राजघाट मार्ग में सोहरबा में कमला नदी पर स्कू पाइल बालू लदे ट्रक के वहां पर पास होने से ध्वस्त हो गया। इस पूरे हादसे में बाइक सवार दो लोग नदी में भी गिर गए। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती करने का काम किया गया है।
बता दें कि 2004 में इस पुल को बनाया गया था। केवल 18 साल पुरानी ये पुल ट्रक के गुजरने से गिर गई। वहीं, इससे पहले बेगसुराय के साहेबपुर कमाल प्रखंडे के आहोक घाट गंडक नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार की चपेट में आ गया था। 13 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से बना ये पुल दिसंबर 2022 में गिर गया। प्रदेश के पूर्व मंत्री सह बलिया (अब साहेबपुर कमाल विधानसभा) की तत्कालीन विधायक परवीन अमानुल्लाह की अनुशंसा पर बनाया गया था।
जैस ही पुल गिरा वैसे ही चारों तरफ हंगामा सा मच गया। लेकिन भगवान का शुक्र है कि पुल से कोई भी पदल नहीं चल रहा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद काफी बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुल के गिरते ही परिचालन व्यवस्था बुरी तरह से ठप हो गई। पुल जर्जर है इसको लेकर भी किसी भी तरह का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था। पुल का निर्माण कार्य वर्ष 2004 में संपन्न हुआ था। विधायक ऐच्छिक कोष से इसका निर्माण कराया गया था।