ऑस्कर सेरेमनी में नाटू-नाटू की लाइव परफॉर्मेंस देंगे ये सिंगर्स, गाने पर झूमेगी पूरी दुनिया
आरआरआर फिल्म लोगों के बीच जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बनी हुई है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म विश्व भर में काफी हिट हो रखी है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू का भी डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। इस गाने ने अबतक कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं।

आरआरआर फिल्म लोगों के बीच जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में बनी हुई है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की ये फिल्म विश्व भर में काफी हिट हो रखी है। फिल्म के गाने नाटू-नाटू का भी डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। इस गाने ने अबतक कई सारे रिकॉर्ड तोड़े हैं। कुछ दिनों पहले ही ये गाना ऑस्कर 2023 के बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग के लिए नॉमिनेट हो रखा है। अब इस गाने पर ऑस्कर समारोह में लाइव परफॉर्मेंस होने जा रही है।
हर भारतीय को ये जानकार खुशी होगी कि ऑस्कर के समारोह में नाटू-नाटू गाने पर राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा दो भारतीय भी लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस देने वाले हैं। जो ऐसे करने वाले हैं उन सिंगर्स के नामकाल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज। इस बात की जानकारी खुद ऑस्कर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नाटू-नाटू गाने को इन दोनों सिंगर्स ने ही अपनी आवाज दी है। इस इवेंट के जरिए वो अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हैं।
Rahul Sipligunj and Kaala Bhairava. “Naatu Naatu." LIVE at the 95th Oscars.
Tune into ABC to watch the Oscars LIVE on Sunday, March 12th at 8e/5p! #Oscars95 pic.twitter.com/8FC7gJQbJs
आरआरआर फिल्म में किसने किया काम
राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर का निर्देशन एसएस राजमौली ने किया है। इस मूवी ने दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई की है। 'आरआरआर' में अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सितारों ने कैमियो किया है। 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स में आरआरआर की धमक को देखते हुए लॉस एंजेलिस में इसकी सबसे बड़ी स्क्रीनिंग होने जा रही है, जिसमें राजामौली, राम चरन और एमएम कीरावानी शामिल होंगे।
अमेरिका में स्क्रीनिंग
फिल्म के ट्विटर एकाउंट से शेयर की गयी जानकारी के अनुसार, स्क्रीनिंग पहली मार्च को शाम 7.30 बजे से द थिएटर एट एस होटल में आयोजित की जा रही है। अमेरिका में आरआरआर के क्रेज को इस बात से समझा जा सकता है कि इस थिएटर की क्षमता 1647 सीट्स की है, जो पूरा बुक हो चुका है। स्क्रीनिंग के बाद सवाल-जवाब का सत्र होगा, जिसमें राजामौली, राम चरन और कीरावानी दर्शकों के सवालों के जवाब देंगे।