महाभारत के शकुनी मामा गूफी पेंटल का हुआ निधन, 78 साल की उम्र में ली अपनी आखिरी सांस
78 साल के एक्टर गूफी पेंटल जिन्होंने महाभारत में शकुनी मामा का रोल निभाया था उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 78 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया।

78 साल के एक्टर गूफी पेंटल जिन्होंने महाभारत में शकुनी मामा का रोल निभाया था उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 78 साल की उम्र में एक्टर का निधन हो गया। एक्टर काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें इसके चलते 31 मई के दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर पर फैंस के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शोक जताने का काम किया है। एक्टर गूफी पेंटल की अचानक से तबीयत खराब हो गई थी। उसके बाद उन्हें फरीदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। हालत ठीक नहीं होने के चलते उन्हें मुंबई ले जाया गया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर गूफी ने 1975 में फिल्म रफू चक्कर से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद से ही उन्होंने अपने काम को जारी रखा है। उन्हें असली पहचान महाभारत से मिली। इसमें उन्होंने शकुनी का रोल निभाया था। इसके बाद वो घर-घर में शकुनी मामा के नाम से फेमस हो गए। इसके अलावा एक्टर गूफी पेंटल आखिरी बार स्टार भारत के शो 'जय कन्हैया लाल की' में नजर आए थे। उनके इस किरदार को भी लोगों का प्यार मिला था।
आर्मी में थे गूफी पेंटल
एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले गूफी पेंटल आर्मी में थे। उन्होंने फिर एक्टिग की दुनिया की तरफ अपना कदम रखा था। एक्टर के भाई अमरजीत पेंटल पहले से ही एक्टिंग की दुनिया का हिस्सा थे। ऐसे में उन्होंने एक्टर की राह पर चलने का फैसला किया। एक्टर की काफी अच्छी फैन फॉलोइं तक थी। इस खबर को जानने के बाद इस वक्त फैंस काफी ज्यादा दुखी है।