'चलो बुलावा आया है' गाने वाले भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का हुआ 80 साल की उम्र में निधन
एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है भजन सम्राट कहे जाने वाले नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। जानिए इससे जुड़ी सारी जानकारी यहां।

एक बेहद ही दुखद खबर इस वक्त सामने आई है, जिसे सुनने के बाद हर कोई गम में डूबा हुआ है। भजन सम्राट के नाम से पहचाने जाने वाले गीतकार नरेंद्र चंचल का निधन हो गया है। 80 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलिवदा कह दिया। उनके जाने का गम इस वक्त हर किसी को है। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
22 जनवरी यानी शुक्रवार को दोपहर के दिन करीब 12 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। ऐसी खबर सामने आई है कि वो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। 'चलो बुलावा आया है' गाना उनके सबसे प्रसिद्ध फिल्मी गीतों में से एक रहा है। इतना ही नहीं उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों को भी अपनी आवाज दी है।
मां को गाते सुना था माता रानी का भजन
नरेंद्र चंचल एक ऐसे कलाकार रहे हैं जिन्होंने जगराते को अलग ही दिशा लोगों के बीच दी है। उन्होंने न केवल शास्त्रीय संगीत में अपनी छाप छोड़ी है बल्कि वो लोक गीत गाकर भी सभी का दिल जीत लिया करते थे। बेहद ही कम उम्र में उन्हें माता रानी के भजनों से लगाव हो गया था। वो अपनी मां कैलाशवती को माता रानी के भजन गाते हुए सुना करते थे। नरेंद्र चंचल की पहली गुरु उनकी मां थी और इसके बाद उन्होंने प्रेम त्रिखा से संगीत सीखा और भजन गाने लगे थे।
बॉलीवुड में भी उन्होंने शानदार गाने दिए थे। इसकी शुरुआत फिल्म बॉबी के साथ हुई थी। फिल्म में उन्होंने बेशख मंदिर मस्जिद तोड़ो गाकर लोगों का दिल जीता था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में गाने गाए थे। उन्हें लेकिन असली पहचान मिली थी फिल्म आशा के गाने चलो बुलावा आया है से। इसके बाद वो रातों रात मशहुर बन गए थे। वहीं, हाल ही में उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर एक गाना गया था जोकि लोगों के बीच काफी ज्यादा वायरल हुआ था।