एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पर टूटा दुख का पहाड़, मां शांतिरानी का हुआ निधन

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए एक बड़ी और बुरी खबर इस वक्त सामने आई है। एक्टर की मां शांतिरानी अब इस दुनिया में नहीं रही है।

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पर टूटा दुख का पहाड़, मां शांतिरानी का हुआ निधन
एक्टर मिथुन चक्रवर्ती

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए एक बड़ी और बुरी खबर इस वक्त सामने आई है। एक्टर की मां शांतिरानी अब इस दुनिया में नहीं रही है। खुद इस बात की जानकारी एक्टर के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने की है। पिछले काफी वक्त से उम्र से जुड़ी बीमीरियों के चलते वो पीड़ित थी और कल 6 जुलाई को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं, तीन साल पहले ही उन्होंने पिता को खो दिया था। 


इन सबके बीच तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा, "मिथुन चक्रवर्ती को उनकी मां के निधन पर हार्दिक संवेदना। मुझे उम्मीद है कि मिथुन दा और उनका परिवार इस गहरे दुख को सहन कर सकता है।" भाजपा सदस्य अग्निमित्रा पॉल ने भी बांग्ला में ट्वीट किया, जिसमें लिखा था, "यह क्षति मरम्मत से परे है। आशा है कि मिथुन दा दुख और क्षति की इस घड़ी का मजबूती से सामना करने में सक्षम होंगे। सत्ता में रहें आंटी। ओम शांति।" मिथुन के बेटे और एक्टर नमाशी द्वारा खबर की पुष्टि के बाद उन्होंने संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आनंद बाजार पत्रिका को बंगाली में बताया, "हां, खबर सच है। दादी अब हमारे साथ नहीं हैं।"

ऐसे हुई एक्टिंग की शुरुआत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती ने अभिनेता के रूप में अपनी फिल्म की शुरुआत मृगया (1976) से की। उनके प्रदर्शन ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिलाया। उनकी कुछ सबसे उल्लेखनीय फिल्मों में डिस्को डांसर, सुरक्षा, साहस, वारदात, वांटेड, बॉक्सर, प्यार झुकता नहीं, प्यारी बहना, प्रेम प्रतिज्ञा, मुजरिम, युगांधर, द डॉन, जल्लाद और अग्निपथ शामिल हैं। उन्हें हाल ही में विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स में देखा गया था। उन्होंने फरवरी 2022 में अमेज़ॅन प्राइम वीडियो श्रृंखला बेस्टसेलर के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी किया।