अपनों को लाएगा और भी करीब, लोहड़ी के त्योहार पर दें सभी को ये शुभकामनाएं

लोहड़ी के दिन लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते है। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आपके हम लेकर आए हैं बेहतरीन मैसेज जिन्हें भेजकर अपनों को दें लोहड़ी की बधाई।

नए साल की शुरुआत के बाद आज देशभर में लोहड़ी का त्योहार मनाया जा रहा है। वही मकर संक्राति के ठीक एक दिन से पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इसके साथ ही यह त्योहार भारत के साथ-साथ कई जगहों पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है।  यही नहीं लोहड़ी का त्योहार खासतौर पर उत्तर भारत में बड़ी की हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। वैसे तो इस लोहड़ी के त्यौहार को सबसे ज्यादा पंजाब  और हरियाणा में मानाया जाता है। इसके साथ ही इस दिन किसान आग जलाकर उसके चारों और  नाचते गाते हैं और अग्नि में प्रसाद डालकर भगवान को भोग लगाते है। ऐसे में आज लोहड़ी  के पावन अवसर पर जानिए कि इसका क्या महत्व है और इस दिन पर दोस्तों और परिवार वालों को कैसे  शुभकामनाएं दे सकते है? 

कैसे मनाई जाती है लोहड़ी

लोहड़ी के त्यौहार पर एक अग्नि जलाकर पूजा की जाती है। यह त्योहार सुबह से शुरू होकर शाम तक चलता है। लोग पूजा के दौरान आग में मूंगफली रेवड़ी, पाॅपकाॅर्न और गुड़ चढ़ाते हैं। वही आग में ये चीजें चढ़ाते समय ‘आधार आएं दिलाथेर जाएं’ बोला जाता है जिसका मतलब यह होता है कि घर में सम्मान आए और गरीबी जाएं। इसके साथ ही किसान सूर्य देवता को भी नमन कर धन्यवाद देते हैं। ये भी कहा जाता है कि किसान इस दिन  खेतों में आग जलाकर सूर्य देवता से खेतों की उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाने की प्रार्थना करते हैं। इसके बाद भोग लगाई गई  मूंगफली, रेवड़ीऔर गुड़ प्रसाद के रूप में बांटा जाता हैं।


लोहड़ी का महत्व

लोहड़ी के त्योहार का भारत में बहुत महत्व है जो सर्दियों और वसंत के आगमन का प्रतीक है। लोहड़ी को आग जलाकर सेलिब्रेट केया जाता है। लोहड़ी के शुभ अवसर पर लोग रबी फसलों यानि गेहूं, जौ, चना, मसूर और सरसों की फसलों को आग में चढाते हैं। आमतौर लोहड़ी का त्योहार सूर्य देव और अग्नि को आभार प्रकट करने, फसल की उन्नति की कामना करने के लिए मनाया जाता है। 

आखिर क्यों मनाते हैं लोहड़ी

आपने लोहड़ी बहुत मनाई होगी लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी क्यों मनाई जाती है। बहुत से लोग लोहड़ी को साल के सबसे छोटे दिन और रात के रूप में मनाते हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार लोहड़ी के त्योहार को फसल की कटाई और बुआई के रूप में मनाया जाता है। वही किसान लोहड़ी के दिन को नए साल की आर्थिक शुरुआत के रूप में भी मनाते हैं। 

दोस्तों को इस तरह दे लोहड़ी की बधाईयां

लोहड़ी के दिन लोग एक दूसरे को शुभकामना संदेश देते है। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आपके हम लेकर आए हैं बेहतरीन मैसेज, कोट्स और इमेजेज। इन्हें भेजकर आप अपने अपनों को लोहड़ी की बधाई दे सकते हैं।

1. लोहड़ी का प्रकाश

आपकी जिन्दगी को प्रकाशमय कर दे

जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो

वैसे-वैसे ही आपके दुखों का अंत हो


2. आज कर लो भंगड़े की तैयारी

मूंगफली खाने की आयी है बारी

आग के पास सब नाचो

सुंदर-मुंदरिये जोर से गाओ

3.मूंगफली की खुशबू और गुड़ की मीठी सी मिठास

मक्की की रोटी और सरसों का साग

दिल की खुशी और अपनों का प्यार

मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार

4. यह त्यौहार आपके और आपके परिवार के लिए खुशियाँ और समृद्धि ला सकता है।

यह आपको जोश और कशमकश से भर सकता है।

एक और सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं!

5.लोहड़ी की खुशियों और शांति का संदेश चारों ओर फैलाएं।

आशा है कि आपका दिन उत्साह से भरा हो।

मैं आपको हैप्पी लोहड़ी की शुभकामनाएं देती हूं!


6. आपका साल लोहड़ी के त्योहार की तरह ही रंगीन और आनंदमय हो।

आपको लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं।

7. उम्मीद है कि इस शुभ त्योहार पर मक्के की रोटी,

सरसो का साग के स्वाद की स्वादिष्टता,

आपके लिए बहुत सारी खुशी और समृद्धि लाएगी।

हैप्पी लोहड़ी!

8.आपको और आपके परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

हो सकता है कि लोहड़ी की आग आपके जीवन से सभी दुखों को दूर कर दे,

आपको खुशी, खुशी और प्यार लाएं।

9. इस फसल के मौसम की कामना करने से आपके चेहरे पर मुस्कान आती है

 आप धमाकेदार साल का आनंद लेते हैं!

हैप्पी लोहड़ी!

10. ट्विंकल ट्विंकल यारा दी कार

खड़के ग्लासी इन द बार

पंजाबी भंगड़ा ते मक्खन मलाई

तुहानू लोहरी दी लख-लख बधाई