भारत में आज 8 नवंबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्रोदय के समय ग्रहण पटना, रांची, दिल्ली, वाराणसी समेत भारत के सभी जगहों से दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण देश के कई हिस्सों में आंशिक तौर पर दिखाई देगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकेगा. ग्रहण का समापन ज्यादातर जगहों पर एक ही समय पर होगा. क्योंकि मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, इसलिए आज यानी 8 नवंबर को सूतक काल का समय सुबह 9 बजकर 21 मिनट से प्रारंभ हो चुका है.
चंद्र ग्रहण कहां-कहां नजर आएगा (Lunar Eclipse Will be Visible)
भारत में यह चंद्र ग्रहण आसाम, मेघालय, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के अलावा भारत के पश्चिमी, उत्तरी-दक्षिणी के सभी अन्य क्षेत्रों में खंडग्रास रूप में दृश्य होगा.
जाने इन शहरों में चंद्र ग्रहण का समय
नई दिल्ली : शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक
मुंबई : शाम 6:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
गुवाहटी : शाम 4:37 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कानपुर : शाम 5:23 बजे से शाम 6:18 बजे तक
प्रयागराज : शाम 5:18 बजे से शाम 6:18 बजे तक
अयोध्या में शाम 5:19 बजे से शाम 6.19 बजे तक
अहमदाबाद : शाम 6:00 बजे से शाम 6:18 बजे तक
सूरत : शाम 6:02 बजे से शाम 6:18 बजे तक
जामनगर : शाम 6:11 बजे से शाम 6:18 बजे तक
हरिद्वार : शाम 5:26 बजे से शाम 6:18 बजे तक
धर्मशाला : शाम 5:30 बजे से शाम 6:18 बजे तक
चंडीगढ़ : शाम 5:31 बजे से शाम 6:18 बजे तक
पटना : शाम 5:05 बजे से शाम 6:18 बजे तक
रांची : शाम 5:07 बजे से शाम 6:18 बजे तक
भुवनेश्वर : शाम 5:10 बजे से शाम 6:18 बजे तक
कोलकाता : शाम 4:56 बजे से शाम 6:18 बजे तक
रायपुर : शाम 5:25 बजे से शाम 6:18 बजे तक