A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_sessionkjoek81i08jdoh0toh0gn31cmni0tkg3): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 Weekly Horoscope, 6 से 12 दिसंबर: इन राशि वालों को होगी प्रोफेशन से जुड़ी परेशानी, प्रेम संबंध में होंगे बदलाव

Weekly Horoscope, 6 से 12 दिसंबर: इन राशि वालों को होगी प्रोफेशन से जुड़ी परेशानी, प्रेम संबंध में होंगे बदलाव

Weekly Horoscope: इस बार के साप्ताहिक राशिफल में मीन, मकर और वृश्चिक वालों की जिंदगी में काफी बदलाव आने वाला है। लेकिन यहां जानिए बाकी राशियों पर कैसे पड़ेगा असर।

इस आने वाले हफ्ते में देश के व्यापार में वृद्धि होगी। डॉलर, सोना, चांदी एवं अन्य किमती धातुएं सस्ती होगी। सेंसेक्स में वृद्धि होंगी। खाद्यान्न के दाम कम होंगे एवं पेट्रोल एवं खाद्यान्न तेल के दाम भी घट सकते है। शांति पूर्वक समय व्यतीत होगा। सीमाओं पर शांति रहेंगी।

मेष-आज आरंभ में कठिनाई से सामना हो सकता है। कल सोमवार की सुबह शानदार होगी। खुशी का समाचार प्राप्त होने के साथ, आय में वृद्धि होगी। नए कार्य की ओर अग्रसर होंगे एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। बुध एवं गुरुवार कार्य की अधिकता होगी। मन उदास रहेगा। शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। अटका धन प्राप्त होंगा एवं सर्वत्र विजय प्राप्त होंगी।

प्रोफेशन-नौकरी में कार्य विभाजन को लेकर विवाद हो सकता है। व्यापार व्यवस्थित रहेगा।

शिक्षा-पढ़ाई छोड़कर अन्य बातों में ध्यान लग सकता है। शिक्षक नाराज होंगे।

स्वास्थ्य-सरदर्द एवं कमर में परेशानी हो सकती है। हाथ में चोट भी लग सकती है।

प्रेम-साथी का व्यवहार सुधरेगा एवं वैवाहिक संबंध में भी सुधार होगा।

क्या करें-शिव चालीसा का पाठ करें।

वृषभ-सोम एवं मंगलवार को धन की आवक कम एवं सहयोग की अपेक्षा पूरी नही होगी। आवश्यक कार्य को टाले। विवाद भी हो सकता है। बुधवार से कार्य में सफलता के साथ, आय में वृद्धि के योग बनेंगे। ऋणादि की समस्याएं दूर होंगी एवं मांगलिक कार्य में जाने का मौका प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को स्थितियां पक्ष की रहेगी। योजनाएं सफल होंगी एवं विवादों में विजय की प्राप्ति होगी।

प्रोफेशन-कार्यस्थल पर विवाद थमेगा एवं व्यापार में आरंभ के दो दिन छोड़कर शेष अच्छा रहेगा।

शिक्षा-मेहनत का फल प्राप्त होगा एवं शिक्षक प्रसन्न रहेंगे। खेल गतिविधि में जाने का मौका मिलेगा।

स्वास्थ्य-खांसी एवं गले में खराश की समस्या हो सकती है। दांत में भी तकलीफ हो सकती है।

प्रेम-साथी संग अच्छा समय बितेगा एवं वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी।

क्या करें-गणेशजी को दूर्वा एवं नैवेद्य समर्पित करें।

मिथुन-आरंभ अच्छा होगा। सभी कार्य बनते जाएंगे एवं आय भी अच्छी बनीं रहेंगी। बुधवार से शुक्रवार की सुबह तक समस्याएं आ सकती है। इस दौरान में अनावश्यक व्यय होंगें एवं कुछ परेशान करने वालें समाचार भी मिल सकते है। शुक्रवार सुबह से पुन: स्थिति संभल जाएंगी। कार्य व्यवस्थित होंगे एवं आय में भी वृद्धि होंगी। नए संपर्क होंगे। शनिवार बेहतर दिन रहेंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में कार्य कम किंतु आय अच्छी रहेंगी एवं नौकरी में भी सम्मान प्राप्त होगा।

शिक्षा-कक्षा में प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा एवं शिक्षक सहयोग प्रदान करेंगे।

स्वास्थ्य-अनावश्यक चिंता रहेगी एवं शरीर में विभिन्न प्रकार के दर्द हो सकते हैं।

प्रेम-साथी सहयोग प्रदान करेगा एवं वैवाहिक संबंध अति मधुर बनेंगे।

क्या करें-शिवजी को दही का भोग लगाएं।

कर्क-सोमवार एवं मंगलवार को आय अच्छी रहेंगी लेकिन रूकावटें भी बहुत आएंगी। स्वभाव विचलित हो सकता है। बुध एवं गुरुवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। स्थायीं संपत्ति संबंधी मसले हल हो सकते है। भाईयों से सहयेाग प्राप्त होगा एवं छोटी यात्रा अचानक हो सकती है। शुक्र एवं शनिवार को रहस्यमय विद्याओं में संल्गन लोगों से मुलाकात होगी। पड़ोस के लोगो से तनाव हो सकता है। अनचाहे काम भी करना पड़ सकते है।

प्रोफेशन-साझेदारों से वैचारिक मतभेद हो सकते है। नौकरी में बोझिल काम करनें पड़ेंगे।

शिक्षा-शिक्षक नाराज एवं पढ़ाई में व्यवधान आएंगे। फालतु समय व्यतीत होगा।

स्वास्थ्य-पेट में गड़बड़ी एवं कमर में चोट लग सकती है। रक्तचाप समस्याएं।

प्रेम-साथी से विवाद होगा एवं वैवाहिक जीवन में भी अच्छा समय नहीं है।

क्या करें-हनुमानजी को घी का दीपक लगाएं।

सिंह-आज की शाम एवं कल सोमवार की सुबह से जोरदार समय रहेगा। लाभ का प्रतिशत बढ़ेंगा एवं सम्मान में वृद्धि होंगी। कार्य में भी तेजी आएंगी। कार्य स्थान पर क्रेडिट प्राप्त होगा। संतान से भी सुख प्राप्त होगा। विवादों में विजय प्राप्त होंगी एवं विरोध करने वाले हताश होंगे। परिवार से सहयोग प्राप्त होंगी एवं राजनीतिज्ञों को पदलाभ एवं प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होंगा।

प्रोफेशन-नौकरी में लक्ष्य प्राप्त होंगा एवं नए व्यापारिक सौदे प्राप्त होंगे।

शिक्षा-पढ़ाई के अलावा कला एवं एक्टिंग में सक्रिय हो सकते है। प्रशंसा प्राप्त होंगी।

स्वास्थ्य-त्वचा एवं बाल संबंधी समस्याएं हो सकती है। पंजे में दर्द होगा।

प्रेम-प्रेम प्रस्ताव प्राप्त होंगे एवं आकर्षण बना रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें-दुर्गाजी को फलों का भोग लगाएं।

कन्या-सोम एंव मंगलवार को कोई भी निर्णय लेने का समय नहीं है। शांति बनाएं रखें एवं किसी से विवादा नहीं करें। अत्यंत सावधानी पूर्वक रहने की आवश्यकता है। आय में भी कमी रहेगी। बुधवार से समय पक्ष का हो जाएगा। बाधाएं समाप्त होंगी एवं कार्य समय पर होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को वाहन सुख, एवं बड़े कार्य में सफलता मिलेंगी। शनिवार शुभ दिन रहेगा। सहयोग मिलेगा।

प्रोफेशन-नौकरी में काम समय पर करें एवं गुस्से में आकर कोई कदम नही उठाएं। व्यापार नरम रहेगा।

शिक्षा-अध्ययन में ध्यान लगाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। कक्षा में सतर्क रहें।

स्वास्थ्य-आग, बिजली, पानी, उंचाई, वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।

प्रेम-साथी का सहयोग देना पड़ सकता है। प्रेम में अत्यधिक विघ्र आएंगे।

क्या करें-हनुमानजी या गणेशजी की यथाशक्ति अराधना करें।

तुला-आरंभ शानदार होगा। धन का आगमन सुचारू रहेगा। अटके कार्य हो जाएंगे एवं नए कार्य भी प्राप्त होंगे। बुध एवं गुरुवार  में यात्रा में आसामान्य दिक्कते आ सकती है। खर्च की अधिकता होंगी एवं कार्य में बाधाएं उत्पन्न होंगी। विवादों को टालें। शुक्र एवं शनिवार समय पक्ष का रहेगा। विजय प्राप्ति के साथ धनागम होंगा एवं सफलता का प्रतिशत भी बढ़ेगा।

प्रोफेशन-व्यापार लाभ की स्थिति में रहेंगा एवं नौकरी में पदवृद्धि का योग है।

शिक्षा-योग्यता का विकास होंगा एवं पढ़ाई में मन लगा रहेंगा।

स्वास्थ्य-गलें में खराश, खांसी एवं सर्दीजनित रोग हो सकते है। गर्दन में दर्द होगा।

प्रेम-प्रेम में निराशा मिल सकती हैं। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेंगा।

क्या करें-शिव-पार्वतीजी का पूजन करें एवं घी का दीपक लगाएं।

वृश्चिक-नवम चंद्रमा से समय अच्छा बितेगा। कार्य में सफलता प्राप्त होंगी एवं उत्साह भी बना रहेगा। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। शाम के समय में अनावश्यक व्यय भी होंगे। नवीन वस्त्राभूषण खरीदने का योग बनेंगा। शुक्र एवं शनिवार को सतर्क रहे। कीमती सामान की रक्षा करें एवं वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

प्रोफेशन-व्यापार उत्तम रहेंगा एवं नौकरी में भी तरक्की के योग बनेंगेे।

शिक्षा-शिक्षक प्रसन्न रहेंगें एवं विचार मजबूत बनेंगें।

स्वास्थ्य-सर, कमर एवं पैरों में नसों का खींचावा होगा तनाव भी बना रहेगा।

प्रेम-साथी से खुशियों की प्राप्ति होंगी एवं वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता रहेंगी।

क्या करें-गणेशजी को नारियल अर्पण करें।

धनु-अष्टम चंद्रमा आय को प्रभावित करेगा एवं निराशा को हावी करेगा। कल सुबह से स्थिति काबू में आएंगी।  कार्यस्थान पर उत्साह बना रहेगा एवं सहयोग प्राप्त होगा। विवादों में विजय मिलेगी। बुध एवं गुरुवार को  शत्रुओं का पराभव करने में सफल होंगे। कार्य की अधिकता होंगी। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार सबसे अच्छे दिन रहेंगे। धन की प्राप्ति होंगी।

प्रोफेशन-व्यापारिक लक्ष्य साधनें में सफलता एवं नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगें।

शिक्षा-सहपाठी सहायता करेंगें एवं शैक्षणिक यात्रा या पिकनिक पर जा सकते है।

स्वास्थ्य-आंख एवं कमर में परेशानी हो सकती है। शेष आराम रहेंगा।

प्रेम-साथी अनुकूल रहेंगा एवं वैवाहिक समस्याएं दूर होंगी।

क्या करें-शिवलिंग पर दुध एवं दही अर्पण करें।

मकर-अज्ञात भय चिंता बनेंगी। कार्य का दबाव अत्यधिक रह सकता है। आय के लिए परेशान होना पड़ सकता है। बुधवार की सुबह समस्याओं को निदान होंगा। आय में वृद्धि के साथ कार्य में सफलता की प्राप्ति होंगी। गुरुवार भी अच्छा व्यतीत होंगा। शुक्र एवं शनिवार को विशेष सफलताएं मिल सकती है। परिवार का सहयोग बना रहेंगा, एवं मनोरंजनादि में समय व्यतीत होंगा।

प्रोफेशन-नौकरी में अनचाहे कार्य करने पड़ सकते है। व्यापार सामान्य रहेगा नए सौदें मिल सकते हैं।

शिक्षा-पढ़ाई ईच्छानुसार चलती रहेंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य-आंख एवं पेट में समस्याएं हो सकती है। आलस्य भी बना रहेंगा।

प्रेम-साथी से अपेक्षित सहयोग नही मिलेगा। प्रेम में निराशा एवं विवाह संबंधों में तनाव आ सकता है।

क्या करें-महादेव को शाम को घी का दीपक अर्पण करें।

कुंभ-आय में सुधार एवं कार्य समय पर होंगे। यात्राएं सफल एवं काम में मन लगेगा। विरोधी शांत होंगे। बुध एवं गुरुवार को अनचाहे कार्य करने पड़ सकते है। मन खिन्न रहेंगा। निराशा हावी होने का प्रयास करेंगी। स्वयं को संभालना होंगा। शुक्रवार से स्थितियां काबू में होगी। धन प्राप्ति के साथ, सहयोग की प्राप्ति भी होंगी। यात्राएं सुखद रहेंगी एवं नई आवश्यक वस्तु खरीदना पड़ सकती है।

प्रोफेशन-व्यापार में अनजान पर भरोसा नहीं करें एवं नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेंगी।

शिक्षा-अधूरे मन अध्ययन किया जाएंगा। मन भटका हुआ रहेगा।

स्वास्थ्य-पेन किलर से नुकसान हो सकता है। लीवर एवं पाईल्स की समस्याएं होंगी।

प्रेम- साथी से अनबन समाप्त होंगी एवं कुंवारों को विवाह संबंधी रिश्ते आएंगें।

क्या करें-शिवजी की अराधना अथवा ध्यान करें।

मीन- चंद्र गति आय को स्थायीत्व बनाकर रखेंगीं, किंतु मन विचलित रह सकता है। मनानुसार कार्य नही हो पाएंगे। राजनीतिज्ञों को बेहद दखल आएंगे। गुप्त शत्रु परेशान कर सकते है। बुध एवं गुरुवार अच्छे से व्यतीत हो जाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा एवं भय समाप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार पुन: तनाव की वृद्धि करने वालें होंगे। वरिष्ठो से वैचारिक मतभेद हो सकते है।

प्रोफेशन-परेशान करने वाली व्यापारिक यात्राएं होंगी। नौकरी में भी व्यवधान आएंगे।

शिक्षा-कम्युनिकेशन गेप के  कारण महत्वपूर्ण सूचनाओं से वंचित हो सकते है। सतर्क रहें।

स्वास्थ्य-आलस्य एवं निराशा का भाव हावी रहेंगा। पाईल्स की समस्याएं हो सकती है।

प्रेम-निराधार आरोप लग सकते है। नए साथी की प्राप्ति होंगी एवं वैवाहिक संबंध मजबूत होंगें।

क्या करें-हनुमानजी को केले का भोग लगाएं।

कब करे विवाह?

नारद संहितानुसार के अनुसार  प्रथम उत्पन्न संतान का विवाह उसके जन्मदिन, जन्ममास, जन्मनक्षत्र के दिन नहीं करना चाहिए। ज्येष्ठ संतान के विवाह में ज्येष्ठ माह का भी त्याग करना चाहिए। यानि की सबसे बड़ी संतान का विवाह ज्येष्ठ माह में नहीं करना चाहिए। यदि वर-वधु में कोई एक ज्येष्ठ संतान है, तो भी ज्येष्ठ माह में विवाह नहीं करना चाहिए।