A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session8fenhq1qqn85uenpkdbvagilmoi54bdq): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 Weekly Horoscope, 22 से 28 नवंबर: देवउठनी ग्यारस के चलते इन राशि वालों के चमक उठेंगे सितारे

Weekly Horoscope, 22 से 28 नवंबर: देवउठनी ग्यारस के चलते इन राशि वालों के चमक उठेंगे सितारे

देवउठनी ग्यारस के साथ कई राशि वालों की किस्मत पूरी तरह से बदलती हुई नजर आएगी। जानिए किन्हें होगा धन लाभ और किसे होगी सेहत से जुड़ी परेशानी।

सूर्य मंगल की, गुरु शनि की, मंगल गुरु की राशि के अलावा शुक्र एवं शनि अपनी स्वयं की राशि में है। अच्छे कार्य करने वालों को बोलबाला रहेगा। बाजार सस्ता होगा। सेंसेक्स चढ़ेगा एवं सोने के भाव सस्ते होंगे। सरकारे जनता के हित में कार्य करेंगी।


मेष-आज एवं कल आय के मामले में अच्छा दिन रहेंगे। सहयोग मिलेगा एवं कार्य में भी तेजी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को अनावश्यक व्यय एवं परेशानियां हो सकती है। बाधाएं आ सकती है। गुरु एवं शुक्रवार को प्रसन्न करने वाले समाचार प्राप्त होंगे। उत्साह बड़ा हुआ रहेगा एवं यात्रा, उत्सवादि में जाने का योग है। शनिवार की दोपहर से परिवार का साथ मिलेगा।  

प्रोफेशन-कारोबार में वृद्धि एवं नौकरी में लक्ष्य प्राप्ति संभव है।

शिक्षा-अनुत्तरित प्रश्नों के हल प्राप्त होंगें एवं प्रदर्शन श्रेष्ठ रहेगा।

स्वास्थ्य-दांतों में तकलीफ एवं पेट की समस्या हो सकती है।

प्रेम-प्रेमी साथी से वैचारिक मतभेद होगा। वैवाहिक जीवन में सुख रहेगा।

क्या करें-छोटे बच्चे को मिठाई अथवा अन्य कोई वस्तु भेंट करें।


वृषभ-शुक्र एवं शनिवार को आवश्यक कार्यों को टालने का प्रयास करें। इन दो दिनों में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। आय भी कम होगी एवं सहयोग की अपेक्षा बेकार जाएंगी। आज एवं कल कार्य की अधिकता होगी। मंगल एवं बुधवार को आय की वृद्धि के साथ, हर ओर से सफलता की प्राप्ति होगी। गुरुवार भी प्रसन्नता देने वाला होगा। उसके बाद से संभलकर रहें।

प्रोफेशन-व्यापार में सामान्य काम रहेगा एवं नौकरी में प्रभाव में वृद्धि होगी।

शिक्षा-पढ़ाई में मन रहेगा एवं कक्षा में प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य-सर्दीजनीत रोग हो सकते है। सांस में भी तकलीफ हो सकती है।

प्रेम-प्रेमी साथी से अपेक्षित सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें-सीतारामजी का दर्शन करें एवं फल का भोग लगाएं।


मिथुन-समय सब प्रकार से अनुकूल रहेगा। ईच्छानुसार कार्य कर पाएंगे एवं आय भी उत्तम बनीं रहेंगी। योजनाएं सफल होंगी। सप्ताहारंभ में कार्य की अधिकता हो सकती है। करीब के लोग समय नहीं देने से नाराज होंगे। शुक्र एवं शनिवार को अटके धन की प्राप्ति का योग है। आय भी बेहतर बनीं रहेंगी एवं अन्य किसी स्रोत से भी धन की प्राप्ति हो सकती है।

प्रोफेशन-व्यापार में बाधांए समाप्त होंगी। नौकरी में अधिकारी सहयोग करेंगें।

शिक्षा-अध्ययन में अतिरिक्त तैयार रहना होंगा। समस्याएं आएंगी।

स्वास्थ्य-हड्डीयों एवं कमर में दर्द होंगा। नसों में भी समस्या आ सकती है।

प्रेम-साथी से विवाद समाप्त होंगा एवं वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होंगी।

क्या करें-महाकाली माता को नैवेद्य अर्पण करें।


कर्क-आरंभ में कठिनाई आ सकती है। विवाद हो सकते है, कानूनी रुप से भी परेशानी आ सकती है। मंगलवार से समय में सुधार होगा, सहयोग प्राप्ति के साथ, आय में भी वृद्धि होंगी। ऋण के मामलों में निराकरण होगा। भाग्य का साथ रहेगा। गुरु एवं शुक्रवार को कार्य की अधिकता एवं पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शनिवार को शुभ सूचना प्राप्त होगी। आय उत्तम रहेगी।

प्रोफेशन-व्यापार में उतार चढ़ाव रहेंगा एवं नौकरी में कार्य सुलभता से होंगे।

शिक्षा-अध्ययन में सफलता मिलेंगी एवं साथी सहयोग प्रदान करेंगे।

स्वास्थ्य-कमर एवं सर में दर्द रहेगा। उंगली की चोट लग सकती है।

प्रेम-साथी से मुलाकात में व्यवधान आएंगे। वैवाहिक सुख क्षिण होगा।

क्या करें-हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।


सिंह-आरंभ बेहतरीन होगा। आय अच्छी बनीं रहेंगी एवं अटके कार्यो में गति रहेंगी। योजनाएं सफल होंगी। मंगल एवं बुधवार को क्रोध की अधिकता एवं कार्यों के प्रति असमंजस रहेगा। विरोधी सक्रिय रह सकते है। गुरुवार को समय में सुधार होगा। आय वृद्धि होंगी एवं सहयोग भी प्राप्ति होगा। शुक्र एवं शनिवार सबसे बेहतर दिन रहेंगे। नए कार्य होंगे एवं पुश्तैनी जमीन से लाभ होगा।

प्रोफेशन-व्यापार में कुछ उठाव होगा एवं नौकरी में बेहतर महसूस करेंगे।

शिक्षा-मन के अनुसार तैयारी करने में सक्षम होंगे एवं साधन भी उपलब्ध होंगे।

स्वास्थ्य- आंखें एवं पेट में तकलीफ हो सकती है। थकान रहेंगी।

प्रेम-साथी से विवाद समाप्त होंगा एवं नए मित्र प्राप्त होंगे। वैवाहिक सुख रहेगा।

क्या करें-दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


कन्या-आरंभ में विरोधी नुकसान पंहुचाने का प्रयास करेंगे। मन विचलित रहेगा एवं काम में मन नहीं लगेगा। सोमवार की शाम से प्रसन्न मन रहेगा। कार्य के प्रति लगाव बढ़ेगा एवं आय में भी सुधार होगा। सहयोग की प्राप्ति होगी। नए संपर्को से भी लाभ प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार दूर रिश्तेदार से दुख का समाचार मिल सकता है। अनावश्यक व्यय एवं परेशानियां आ सकती है।

प्रोफेशन-कारोबारी यात्रा का योग है। नौकरी में नए कार्य प्राप्त होंगे।

शिक्षा-अधूरे प्रोजेक्ट पूरे होंगे एवं शिक्षक प्रसन्न रहेंगे।

स्वास्थ्य-गले में तकलीफ हो सकती है। पेट भी परेशान करेगा।

प्रेम-साथी से दूर रहना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में वैचारिक तनाव।

क्या करें-शिवजी को बिल्व पत्र अर्पण करें।


तुला-संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में तेजी रहेगी एवं आय भी अच्छी बनीं रहेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। बुध एवं गुरुवार को मन उदास रह सकता है। अज्ञात भय चिंता भी रहेगी। कार्य में मन नहीं लगेगा एवं बाधाएं भी आएंगी। । उसके पश्चात पुन: सुधार महसूस होगा। निराशा का भाव समाप्त होगा। सोचे हुए कार्य समय पर संपन्न होंगे।

प्रोफेशन-व्यापार में मुनाफा कम रहेंगा एवं नौकरी में अतिरक्त दबाव रहेगा।

शिक्षा-विज्ञान विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा। आर्टस वाले संघर्ष में रहेंगें।

स्वास्थ्य-नसों में समस्या एवं अति तनाव में समय बितेगा। सर्दी हो सकती है।

प्रेम-साथी द्वारा दबाव बनाया जाएंगा। वैवाहिक प्रस्ताव विफल हो सकते है।

क्या करें-पार्वतीजी का पूजन सिंदूर से करें।


वृश्चिक-बुधवार तक, माता से सहयोग प्राप्त होगा एवं सुखमय जीवन व्यतीत होंगा। संतान अनुकूल रहेंगी। यात्रा का योग भी बनेंगा। किसी बड़े कार्य के बन जाने के आसार है। सप्ताहांत के दिनों में अनावश्यक चिंताएं एवं अज्ञात कल्पनाएं रह सकती है। कार्य से मन उचाट होंगा। आय मद्धम होंगी एवं बाधाएं भी बांरबार आएंगी। शनिवार को विवाद भी हो सकता है।

प्रोफेशन-उद्योग संचालन करने वालो को लाभ, व्यापारी एवं नौकरी वालों को लक्ष्य प्राप्ति।

शिक्षा-मित्रों एवं शिक्षकों से सहयेाग एवं बेहतरीन प्रदर्शन के साथ। खेल में भी आगें।

स्वास्थ्य-श्वास एवं सर्दी संबंधीत समस्याएं हो सकती है। बाल झडऩें की समस्याएं।

प्रेम-साथी से पेचअप होंगा एवं नए मित्र प्राप्त होंगें। वैवाहिक सुख बना रहेंगा।

क्या करें-श्रीसीतारामजी का दर्शन करें।


धनु-भाईयों से सहयोग, एवं पराक्रम श्रेष्ठ रहेंगा। कार्य में योग्यतानुसार सफलता प्राप्त होंगी। भाग्य का साथ बना रहेगा। आय भी अच्छी रहेगी। मंगल एवं बुधवार को सतर्क रहना होगा। वाहन से चोट लग सकती है, एवं विवाद होने की संभावना भी है। गुरुवार को उत्सवों आदि में शामिल होने का मौका मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार को संतान पक्ष से लाभ होंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में सामान्य हालात बनें रहेंगे एवं नौकरी में अधिकारी सहयोग देंगें।

शिक्षा-आधुनिक संसाधन की प्राप्ति होंगी एवं अध्ययन में मन लगा रहेंगा।

स्वास्थ्य-त्वचा एवं गर्दन में समस्या हो सकती है। पेट भी खराब रहेंगा।

प्रेम-साथी से वियोग समाप्त होंगा एवं वैवाहिक सुख बना रहेंगा।

क्या करें-श्रीराधा-कृष्ण को दही का भोग लगाएं।


मकर-स्थाई संपत्ति से लाभ के आसार के साथ, नई संपत्ति खरीदने का मन होंगा। कुछ चिंता भी रहेंगी। नतीजों पर पंहुचने में हिचक रहेगी। मंगल एवं बुधवार बहुत ही व्यस्त एवं अच्छी आय देने वाले होंगे। कार्य में सफलता प्राप्त होंगी। यात्रा का योग भी बनेगा। गुरुवार को व्यर्थ तनाव बन सकता है। शुक्र एवं शनिवार सामान्य दिन रहेंगे। प्रसन्नता रहेंगी एवं सहयोग मिलेंगा।

प्रोफेशन-व्यापार में पूंजी की कमी महसूस होंगी। नौकरी में अधिकारी की डांट पड़ सकती है।

शिक्षा-स्वाध्याय नहीं करने से प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। शिक्षक अप्रसन्न रहेंगे।  

स्वास्थ्य-निराशा का भाव हावी रहेगा। बाएं पैर के पंजे में दर्द और चोट का भय है।

प्रेम-साथी के सामने छवि में सुधार होंगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

क्या करें-हनुमानजी को गुड़ एवं चने का भोग लगाएं।


कुंभ-यह सप्ताह हर तरह से अच्छा रहेगा। आय में वृद्धि के साथ, हर कार्य में सफलता दिलाने वाला होगा। योजनाएं सफल होंगी एवं विवादित मामलों में विजय प्राप्त होंगी। आरंभ में प्रसन्नता रहेंगी एवं मध्य में संपत्ति से लाभ एवं अटके धन की प्राप्ति का योग बनेगा। सप्ताहांत में पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। यात्रा पर जाने का योग भी बनेगा। राजनीतिज्ञों को पदलाभ हो सकता है।

प्रोफेशन-अधिनस्थ कर्मचारीयों से दिक्कते आएंगी। व्यवसाय में पूंजी की कमी लगेगी।

शिक्षा-बुद्धि का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहेंगा एवं साथियों से अग्रणी रहेंगे।

स्वास्थ्य-सरदर्द एवं अत्यधिक तनाव रह सकता है। घुटनों में भी दर्द होंगा।

प्रेम-साथी की शिकायत दूर होंगी एवं वैवाहिक जीवन सुखमय रहेंगा।

क्या करें-निर्धन व्यक्ति की धन अथवा अन्न से सहायता करें।


मीन-सोमवार की शाम तक परेशानी भरा समय रहेगा। आय कम एवं काम में बाधा आएंगी। योजनाएं विफल हो सकती है। मंगलवार से कार्य में तेजी आएंगी, एवं आय में भी सुधार होंगा। बुध एवं गुरुवार सफलता दिलाने वाले दिन रहेंगे। विरोधी के स्वर थमेंगे, एवं बाधाएं समाप्त होंगी। नए वाहन खरीदने का मन बन सकता है। शुक्र एवं शनिवार को संपत्ति से लाभ होंगा।

प्रोफेशन-पुराने निवेश से लाभ एवं जमीन से लाभ। नौकरी में सफलता मिलेगी।

शिक्षा-विचारों में भटकाव रहेंगा एवं अध्ययन के समय का दुरूपयोग होंगा।

स्वास्थ्य-मन प्रसन्न रहेंगा एवं रोगों में लाभ होगा। सर पर दरवाजे की चौखट से लग सकती है।

प्रेम-विरह योग समाप्त होगा एवं वैवाहिक संबंध में सुधार होगा।

क्या करें-गाय को हरा चारा खिलाएं।

देवउठनी ग्यारस क्या है?

25 नवंबर बुधवार को देवउठनी एकादशी मनाई जाएंगी।  देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक चतुर्मास रहता है। यह वर्षाकाल का समय रहता है। सूर्य अब शनै:शनै: उत्तरी गोलार्ध की ओर झुकेगा। यह शुभ समय रहता है। इसलिए इस काल में देव जागें हुए है, ऐसा माना जाता है। शीत का असर इसके बाद से बढ़ जाता है।