भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को अपनी अनोखी नजाकत और तहजीब के लिए जाना जाता है। वही लखनऊ को कबाब और नवाबों का शहर भी कहा जाता है जो अपने साहित्य और संस्कृति और वास्तुकला और सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यह शहर समृद्ध औपनिवेशिक इतिहास से लेकर संग्रहालयों तक आधुनिक शहर की सादगी की भव्यता को एक साथ प्रदर्शित करता है। इतना ही नहीं पुराने लखनऊ शहर को कबाब, बिरयानी की दुकानों और लखनवी चिकन बाजार के अलावा अपने होलसेल जेवेलरी स्टोर के लिए भी जाना जाता था लेकिन नए लखनऊ का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों के लोगों की मेजबानी करना है। यही नहीं यहां की चौड़ी सड़कें, शॉपिंग मॉल और पार्क को पूरी प्लानिंग के अनुसार बनाया गया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ एक समृद्ध और सुनहरे अतीत का दावा करती है। नवाबों का शहर कुछ आकर्षक विरासत स्थलों और स्मारकों का घर भी है जो विश्व स्तर पर प्रसिद्ध हैं।यही नहीं लखनऊ का फेमस बाड़ा इमामबाड़ जिसे भूल भुलैया के रूप में भी जाना जाता है जोकि यहां के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेसों में से एक है जिसे भारत के लोग ही नही बल्कि विदेशों से भी टूरिस्ट्स इसे देखने आते हैं। ऐसे में अगर आप लखनऊ शहर में घूमने का प्लान बना रहे है तो एक बार इन फेमस टूरिस्ट्स प्लेसों पर नजर डाल लें जिससे आपको घूमने में होगी आसानी।
1. बड़ा इमामबाड़ा
लखनऊ का बड़ा इमामबाड़ा प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। वही इस प्रसिद्ध मकबरे को नवाब आसफ-उद-दौला ने 1784 में बनवाया था। इस इमामबाड़े का लोकप्रिय हिस्सा है भूल भुलैया। भूल भुलैया वहां के दर्शनीय स्थलों में से एक है। इस ऐतिहासिक स्थल की वास्तुकला सजावटी मुगल डिजाइन जैसी दिखती है। यही नहीं हर साल इस इमामबाडे़ मे मुहर्रम के धार्मिक त्योहार को मनाने के लिए यहां भारी संख्या में लोग आते है।
2. रेजीडेंसी
लखनऊ के रेजीडेंसी को ब्रिटिश रेजीडेंसी के रूप में भी जाना जाता है। वही रेजीडेंसी का खंडहर अपने आप में कई कहानियां समेटे हुए है। इस भव्य इमारत का निर्माण नवाब सआदत अली खान के कार्यकाल में करवाया गया था। जिसको बाद में अंग्रेजों ने इस पर कब्जा कर इसे ब्रिटिश रेजीडेंसी बना दिया तब से इसे रेजीडेंसी के नाम से जाना जाता है। इसके साथ-साथ1857 के दौरान इंडियन विद्रोहियों ने रेजीडेंसी पर कब्जा कर लिया था औक अंग्रेजों को 86 दिनों तक बंदी बनाकर रखा था।
3. रूमी दरवाजा
रूमी दरवाजा लखनऊ शहर के केंद्र में स्थित एक 60 फीट लंबा प्रवेश द्वार है।लखनऊ का यह प्रवेश द्वार अपनी जटिल नक्काशी के लिए जाना जाता है और ऊपर से आप शहर के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं। वहीं यह 60 फीट ऊंची इमारत अबध की वास्तुकला की भव्यता की कहानी को बयां करती दिखती है।
4. छत्तर मंजिल
लखनऊ के छत्तर मंजिल को अम्ब्रेला पैलेस के नाम से भी जाना जाता है जिसका निर्माण नवाब गाजीउद्दीन हैदर द्वारा करवाया गया था और बाद में उसे अवध के शासक और उनकी पत्नियों के द्वारा उपयोग किया गया था। जो गोमती नदी के तट पर स्थित इस शानदार भवन को इंडो इटैलियन स्टाइल में बनाया गया था। वहीं इस इमारत में बड़े-बड़े भूमिगत कमरे के अलावा बहुत विशाल गुंबद है।
5. कॉन्सटांसिया
कॉन्सटांसिया लखनऊ में एक भव्य ऐतिहासिक इमारत है। जिसको जनरल क्लाउड मार्टिन नामक एक फ्रांसीसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया था। लेकिन यह अब शहर के प्रसिद्ध ला मार्टिनियर कॉलेज का एक हिस्सा है। यही नहीं मृत्यु से पहले जनरल क्लाउड मार्टिन अपनी प्रॉपर्टी और बिल्डिंग को लर्निंग सेंटर के रूप में उपयोग करना चाहते थे इसलिए यह बाद में एक एजुकेशनल इंस्टिट्यूट बन गया।