A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_sessione2igl4s6tqrhh30sh2thr71nmsm8qk39): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 दिल्‍ली-NCR समेत कई राज्‍यों में पड़ेगी गर्मी तो कहीं पर होगी तेज बारिश, जानिए मौसम का हाल

दिल्‍ली-NCR समेत कई राज्‍यों में पड़ेगी गर्मी तो कहीं पर होगी तेज बारिश, जानिए मौसम का हाल

देश में इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून थोड़ा सुस्त हो गया है। इससे उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की जगह गर्मी और धूप निकल रही है.

देश में इस समय दक्षिण-पश्चिम मानसून थोड़ा सुस्त हो गया है. इससे उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश की जगह गर्मी और धूप निकल रही है. गर्मी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि मंगलवार को कुछ राज्यों में मौसम गर्म रहेगा. तेज धूप से गर्मी बढ़ेगी हालांकि कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार यानी 29 जून को मौसम शुष्क बना रहेगा. उधर, मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक मंगलवार को बिहार के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

29 जून को बिहार के अररिया, सुपौल, भागलपुर, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में बारिश की संभावना है. वहीं, पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश हो सकती है. लखनऊ और उत्तर प्रदेश के आसपास के इलाकों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. इससे उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा. मौसम विभाग ने पिछले हफ्ते जानकारी दी थी कि देश में मानसून की रफ्तार थम गई है. इसके साथ ही मानसून जुलाई की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पहुंच जाएगा. इससे पहले मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि मानसून अपने निर्धारित समय से 12 दिन पहले 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है. आम तौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है, जबकि 8 जुलाई तक पूरे देश में मानसून की बारिश शुरू हो जाती है. 

↑