पेपर कंपनियों के लिए एक बड़ी खबर है, जिससे शुक्रवार को पेपर कंपनियों से जुड़े शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है.
जानकारी के अनुसार, सरकार ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के लिए नियम जारी किया है जिसके तहत उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की तिथि जारी की है. 1 जुलाई 2022 से ईयरबड्स, प्लास्टिक स्टिक, गुब्बारे, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी और आइसक्रीम स्टिक जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, आयात, स्टॉकिंग, वितरण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा.
1 जुलाई, 2022 से प्लास्टिक प्लेट, कटलरी, कप, कांच पर भी प्रतिबंध रहेगा। 75 जीएसएम के प्लास्टिक कैरी बैग पर 30 सितंबर, 2021 से प्रतिबंध लगाया जाएगा, जबकि 120 माइक्रोन के प्लास्टिक कैरी बैग पर 31 दिसंबर, 2022 से प्रतिबंध लगाया जाएगा. जी बिजनेस के विशेष संवाददाता चेतन भूटानी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अनिल सिंघवी ने इस पर बोलते हुए कहा कि यह कागज उद्योग के लिए एक बड़ी खबर है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार, 13 अगस्त को कागज के स्टॉक में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है और इसके पीछे प्लास्टिक कचरा प्रबंधन नियम की अधिसूचना का कारण है.