A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_sessionm7chaucajh6c8citj76s9hv25ndi1t74): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 यूपी: खुफिया विभाग का अलर्ट जारी, लखनऊ, वाराणसी समेत यूपी के 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

यूपी: खुफिया विभाग का अलर्ट जारी, लखनऊ, वाराणसी समेत यूपी के 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी

आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा ने वाराणसी, लखनऊ समेत यूपी के 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है. शनिवार देर रात खुफिया अलर्ट मिलने के बाद रेल महकमा में हड़कंप मच गया है.

आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा ने वाराणसी, लखनऊ समेत यूपी के 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है. शनिवार देर रात खुफिया अलर्ट मिलने के बाद रेल महकमा में हड़कंप मच गया है. पीडीडीयू जंक्शन, वाराणसी कैंट स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है. लश्कर-ए-तैयबा ने यूपी के वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत 46 रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है. शनिवार देर रात खुफिया विभाग से आतंकी संगठन लश्कर -ए-तैयबा की धमकी का अलर्ट मिलने के बाद रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है. खुफिया विभाग से अलर्ट मिलने के बाद वाराणसी में कैंट रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्टेशनों और पीडीडीयू जंक्शन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

ये भी पढ़े :      बाइक बन गई ट्रक, नहीं देखा होगा पहले कभी ऐसा जुगाड़, 11 सेकंड का वीडियो देख घूम जाएगा माथा

खुफिया अलर्ट के बाद पीडीडीयू स्टेशन पर आनन फानन में जीआरपी, आरपीएफ व डाग स्क्वाड ने स्टेशन की सुरक्षा परखी. शनिवार देर रात पीडीडीयू जंक्शन पर जीआरपी कोतवाल सुरेश सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने फोर्स के साथ सभी प्लेटफार्म पर तलाशी शुरू करा दी. वहीं  पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनों व यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई. वहीं सुरक्षाकर्मियों की तैनाती भी जगह-जगह कर दी गई है. कंट्रोल रुम के कर्मचारियों को दिशा निर्देश देकर गंभीरता से स्टेशन पर नजर रखने का निर्देश दिया गया. सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है. जीआरपी कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि आतंकियों की धमकी के बाद स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

खुफिया विभाग से मिले अलर्ट के अनुसार आतंकियों के निशाने पर वाराणसी, गोरखपुर, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद प्रयागराज, कानपुर, आयोध्या के साथ ही उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन भी है. सूत्रों के अनुसार लश्कर-ए-तैयबा की धमकी मिलने के बाद सभी स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

↑