A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session6irfs4s2ertkqf3cjc7s1kr5oktu82qr): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुई पत्थरबाजी

सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन पर फिर हुई पत्थरबाजी

दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ राकेश ने कहा,

देश भर में यात्रा को आसान और सफर को तेज गति देने के लिए पीएम मोदी लगातार वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरि झंडी दिखा रहे हैं. लेकिन आए दिन वंदेभारत ट्रेन एक्सप्रेस पर पथराव की घटना भी सामने आ रही हैं. हर सप्ताह किसी न किसी रुट से ट्रेन पर पथराव की सूचना मिल ही जाती है. ऐसा ही अब वंदेभारत ट्रेन  एक्सप्रेस पर पथराव की ताजा घटना सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम के बीच चलने वाली ट्रेन पर हुआ है. पथराव में ट्रेन के शीशे छतिग्रस्त होने की खबर है. रेलवे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना  तेलंगाना के उपनगर महबूबाबाद में शुक्रवार शाम को हुई .

पहले भी हुई थी पत्थरबाजी की घटनाएं 

दक्षिण मध्य रेलवे के सीपीआरओ राकेश ने कहा, "हम इस संबंध में सभी कोणों से जांच कर रहे हैं. ट्रेन के विजाग पहुंचने के बाद रेल पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रेन और फलक की स्थिति का आकलन किया जाएगा." बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पिछले महीने वंदे भारत एक्सप्रेस के लॉन्च से पहले, अज्ञात लोगों ने विशाखापत्तनम में रेलवे यार्ड में ट्रेन के एक कोच पर पथराव किया था, जिससे एक शीशा टूट गया था.

15 जनवरी पीएम ने दिखाई थी हरि झंडी

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर तेलंगाना के सिकंदराबाद और आंध्र प्रदेश के बंदरगाह शहर विशाखापत्तनम के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई थी. अब तक पीएम 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखा चुके हैं, जो कि देश के अलग-अलग रूटों पर चल रही हैं. बता दें कि केंद्र सरकार देश भर के तमाम रूटों पर वंदे भारत  एक्सप्रेस ट्रेन चलाकर यात्रियों के सफर को आसान बनाना चाहती है.