सना खान ने दिया बेटे को जन्म, फैंस के बीच इस प्यारे से वीडियो को शेयर कर दी ये बड़ी जानकारी

सना खान ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट अपने बेटे से जुड़ा शेयर किया है।

एक्टिंग की दुनिया छड़ चुकी सना खान ने कुछ महीनों पहले अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने बताया था कि वो अपने पहले बच्चे की मां बनने वाली है। एक्ट्रेस को लेकर हाल ही में एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सना खान ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस खबर को सुनने के बाद फैंस काफी ज्यादा खुश और एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक प्यारा सा पोस्ट अपने बेटे से जुड़ा शेयर किया है। 

दरअसल सना खान और पति अनस ने इस खबर को एक वीडियो के साथ शेयर किया। इसमें लिखा था, 'अल्लाह करे हम अपने बच्चे के लिए अच्छे पेरेंट्स बने। अल्लाह की अमानत है बेहतरीन बनना है। जज़ाकअल्लाह, खैर आप सभी के प्यार और दुआओं ने हमारी इस जर्नी को खूबसूरत बना दिया और हमारे दिल और आत्मा को खुश कर दिया।' वहीं वीडियो में सना ने लिखा- अल्लाह ताला ने मुकद्दर में लिखा, फिर उसको पूरा किया और आसान किया। और जब अल्लाह देता है तो खुश और मुसरत के साथ देता है। तो अल्लाह ताला ने हमें बेटा दिया। 5 जुलाई को वह मां बनीं। यहां देखिए सना खान से जुड़ा वायरल होता हुआ वीडियो। 

सना और अनस ने नवंबर 2020 को किया था निकाह 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सना और अनस ने नवंबर 2020 को निकाह किया था। एक्ट्रेस सना खान ने बताया कि उन्होंने निकाह का फैसला रातोंरात नहीं लिया था। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू मे कहा, 'अनस से शादी करना रातों-रात लिया गया फैसला नहीं था। मैंने अपनी लाइफ में उनके जैसे इंसान के लिए सालों तक प्रार्थना की है। मुझे उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह लगी कि वह शरीफ हैं और 'उनमें शर्म है। वह जजमेंटल नहीं हैं।'