A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_sessionhupqj1l13492gv1f2mha3fqcr91d28tr): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कूचला, 4 की मौके पर मौत 3 घायल

ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कूचला, 4 की मौके पर मौत 3 घायल

ग्रेटर नोएडा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. दरअसल बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड हीरो मोटर्स फैक्ट्री के सामने रोडवेज बस ने सात लोगों टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं.

ग्रेटर नोएडा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. दरअसल बादलपुर क्षेत्र में जीटी रोड हीरो मोटर्स फैक्ट्री के सामने रोडवेज बस ने सात लोगों टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोग फैक्ट्री के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. आरोपी चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया. बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब बदायूं डिपो से बस दिल्ली जा रही थी.

नाइट शिफ्ट में काम करने जा रहे थे  कर्मचारी 

मिली जानकारी के मुताबिक सभी कर्मचारी नाइट शिफ्ट में (रात12 बजे) ड्यूटी करने के लिए फैक्ट्री जा रहे थे. कर्मचारी फैक्ट्री पहुंचने ही वाले थे कि तभी यह दुर्घटना हो गई. थाना बादलपुर क्षेत्र अन्तर्गत हीरो मोटर्स फैक्ट्री के कर्मचारियों की शिफ्ट छूट रही थी. उसी समय बस नंबर यूपी 32 एलएन 3295 दादरी से नोएडा की तरफ जा रही थी. चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस की चपेट में आने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई. 

हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान 

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान, मोहरी कुमार पुत्र बिच्छूदास, उम्र 22 वर्ष, निवासी खरवा थाना रजान जिला बांका बिहार, संकेश्वर कुमार दास पुत्र जगदीश दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी खड़िया थाना बरियारपुर जिला मुंगेर बिहार, गोपाल पुत्र आजाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी पटवारी का बाग ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर, सतीश पुत्र प्रभा शंकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कपूरी थाना मेजा के रुप में हुई है.

ये लोग बुरी तरह घायल 

वहीं दुर्घटना में घायलों की पहचान धर्मवीर, संदीप, अनुज रुप में हुई हैं. घायलों को इलाज के लिए पहले निठारी लाया गया था. फिर बाद में वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है. चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

आरोपी चालक की तलाश जारी

ADCP (सेंट्रल नोएडा) विशाल पांडेय  ने बताया कि थाना बादलपुर में बीती रात हीरो मोटर्स कंपनी के कर्मचारी जो नाइट शिफ्ट के लिए जा रहे थे,उनकी नोएडा डिपो की बस से टक्कर हो गई. इसमें 3 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई. बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है. 








↑