क्रिकेट के मैदान से दूर ऋषभ पंत को लगा करारा झटका, पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया दुख

ऋषभ पंत को जो झटका मिला है उससे वो परेशान हो गए हैं। खुद उन्होंने इसका जिक्र सोशल मीडिया के जरिए किया है। मामला उनकी अकेडमी से जुड़ा हुआ है।

क्रिकेटर ऋषभ पंत इस वक्त क्रिकेट के मैदान से दूर चल रहे हैं। खतरनाक कार एक्सीडेंट की वजह से उन्हें ये दूरी बनानी पड़ी। इसी के चलते वो 2023 में मैदान में नहीं खेल पाएंगे। ये चीज टीम इंडिया के लिए किसी शॉक से कम नहीं है। पंत के घुटनों का पिछले दिनों ही ऑपरेशन हुआ है। इस बीच ऋषभ पंत को जो झटका मिला है उससे वो परेशान हो गए हैं। खुद उन्होंने इसका जिक्र सोशल मीडिया के जरिए किया है। मामला उनकी अकेडमी से जुड़ा हुआ है। उसे कॉलेज से बाहर किए जाने का नोटिस मिाल है। यहां से एक दर्जन से अधिक इंटरनेशनल क्रिकेटर निकल चुके हैं। इसमें शिखर धवन से लेकर आशीष नेहरा तक शामिल हैं।

कोच तारक सिन्हा ने एकेडमी से टीम इंडिया को कई बड़े खिलाड़ी दिए। अब इस एकेडमी को वेंकटेश्वर कॉलेज से हटाया जा रहा है। इसके लिए बाकायदा नोटिस जारी कर दिया है। इसी चीज से दुखी होकर ऋषभ पंत ने पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए लिखा- मेरे क्लब का इस तरह का हाल देखना काफी दुखद है, जहां से कई सारे इंटरनेशनल क्रिकेटर निकले। उसी सोनेट क्लब को बाहर किया जाना निराशाजनक है। इस क्लब ने मेरे जैसे कई खिलाड़ियों को तैयार किया है। ये हम सभी के लिए एक घर की तरह है।

फैसले पर करें दोबारा विचार

वहीं, ऋषभ पंत यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे लिखा कि हमने हमेशा कॉलेज के बनाए नियमों का पालन किया है। मैं वेंकटेश्वर कॉलेज की गवर्निंग बॉडीज से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करना चाहता हूं, क्योंकि सोनेट क्लब सिर्फ एक क्लब नहीं है, यह एक विरासत संस्थान की तरह है और कई उभरते क्रिकेटरों के लिए एक घर है। अब देखना होगा कि कॉलेज इस पर आगे क्या निर्णय लेता है।