Ramayan के 'निषाद राज' चंद्रकांत पंड्या का निधन, दीपिका - अरुण ने जताया दुख

रामानंद सागर की रामायण में 'निषाद राज' का रोल अदा करने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है .

रामानंद सागर की रामायण में 'निषाद राज' का रोल अदा करने वाले चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया है  .   इसकी जानकारी सीता का रोल अदा करने वाली दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जरिए दी है  .  रामानंद सागर की रामायण में  'निषाद राज' का रोल अदा करने वाले चंद्रकांत पंड्या को काफी पसंद किया गया था  .  


ये भी पढ़े : Rajasthan: होमवर्क न करने पर उतारा मौत के घाट, हत्यारे शिक्षक पर मर्डर का मुकदमा दर्ज

रामायण के निषाद राज का निधन 


आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण के रावण के बाद अब इस फेमस एक्टर का निधन हो गया है  .  चंद्रकांत पंड्या का निधन 78 की उम्र में हुआ है  .  श्री राम के वनवास के समय कदम - कदम पर साथ दिया था  .  


रामायण के 'निषाद राज ' उर्फ चंद्रकांत पंड्या के निधन की खबर दीपिका चिखलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर चंद्रकांत की फोटो पोस्ट करते हुए यह दुखद खबर दी है  .  इसके साथ ही उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की  .