क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने फैंस को किसी न किसी वजह के चलते सरप्राइज देते ही रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। वो फिर से ऐसे गेटअप में दिखाई दिए हैं, जिसे देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई है। वर्ल्ड कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पुलिस ऑफिसर की वर्दी पहने हुए दिखाई दिए हैं। दरअसल एमएस धोनी पुलिस ऑफिसर नहीं बन गए हैं। बल्कि वो एक एड की वजह से इस लुक में नजर आए हैं। एक एड की वजह से वो पुलिस ऑफिसर बने हैं। उसी से जुड़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का यह नया लुक फैंस को काफी पसंदआ रहा है। फैंस उनके लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कमाल के कमेंट्स भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व कप्तान एम एस धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। 2011 में उन्हें एक समारोह के दौरान ये मानद पद किया गया था। उन्हें वो सारी सुविधाएं मिल रही है जोकि एक जवान को मिलती है। 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने भारत को गर्व महसुस करवाया था। इसी के सम्मान में उन्हें सोना में सम्मान मिला।
फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार एमएस धोनी
इसके अलावा आपको बता दें कि एमएस धोनी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस धोनी एंटरनेटमेंट पहली तमिल फिल्म का निर्माण कर लिया गया है। फिल्म का नाम है 'लेट्स गेट मैरिड' है। फिल्म में नादिया, हरीश कल्याण और अभिनेत्री इवाना लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, योगी बाबू भी इसका हिस्सा हैं. इस मूवी की प्रोड्यूसर महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी सिंह हैं।