A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_sessionnu82ecifvfcl8hf267559vhkmi6v399p): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 Weather Updates: दिल्ली-NCR में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

Weather Updates: दिल्ली-NCR में मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र , हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है.

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान बना हुआ है. जिसके चलते जून के शुरुआत में दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत रहने वाली है. पिछले तीन दिनों से रुक रुक हो रही बारिश अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी. वहीं पंजाब और हरियाणा में भी मौसम का हाल ऐसा ही है. 

36 सालों का टूटा रिकार्ड 

इस बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. IMD के अनुसार मई 2023 का औसत अधिकतम तापमान पिछले 36 सालों में सबसे कम दर्ज किया गया. स्थानीय निवासी भूषण नरूला ने बताया, "दिल्ली का मौसम बहुत सुहावना है. कसरत करने वाले के लिए मौसम बहुत अच्छा है. ये जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है. आने वाले सालों में इसका क्या प्रभाव पड़ेगा कहा नहीं जा सकता."

कुछ दिनों तक ऐसे ही रहेगा मौसम 

मौसम विभाग की माने तो 6 जून तक राजधानी दिल्ली में लोगों की राहत मिली रहेगी. मौसम विभाग ने बताया कि आज भी तेज बारिश होने की संभावना है. तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना रहेगा. मौसम का हाल अगले दो दिनों ऐसे ही बना रहने वाला है. 

यूपी में भी मौसम ने ली करवट 

वहीं, उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने करवट ले ली है. यूपी के कुछ हिस्सों में तेज धूप व गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. वहीं, कुछ  इलाकों में आंधी और बारिश हो रही है. बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है. मौसम विभाग की माने तो यूपी में मौसम शुक्रवार तक ऐसे ही रहने वाला है इसके बाद फिर  लोगों को गर्मी सताने लगेगी. 

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र , हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. बता दें राजस्थान में बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. 


↑