A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session90a67fjn76r06l0d1j3qe2u5i9nmg7fv): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 मायावती ने अतीक अहमद की पत्नी को BSP से निकाला, सपा पर बोलीं हमला

मायावती ने अतीक अहमद की पत्नी को BSP से निकाला, सपा पर बोलीं हमला

बसपा सुप्रीमों ने कहा है कि

बसपा (BSP) विधायक राजू पाल हत्याकांड केस के मुख्य  गवाह उमेश पाल और सरकारी गनर की हत्या से यूपी की सियासत गर्मा गई है. अब इस हत्याकांड के बाद बीएसपी चीफ मायावती ने अतीक अहमद की पत्नी को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. साथ ही समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है. मायावती ने सिलसिलेवार तरीके से चार ट्वीट किया है. उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा है कि, "प्रयागराज में राजू पाल की वर्षों पहले हुई हत्या के मुकदमे का अहम गवाह अधिवक्ता उमेश पाल व उनके गनर की हत्या के मामले में अतीक अहमद के लड़के एवं उनकी पत्नी के ऊपर एफआईआर दर्ज किये जाने की भी सूचना प्रकाशित हुई है."

अतीक के पत्नी को पार्टी से निकालने का ऐलान

बसपा चीफ मायावती ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि "बीएसपी ने इसका गम्भीरता से संज्ञान लेते हुये यह निर्णय लिया है कि इस मामले की चल रही जाँच में, इनके दोषी साबित होते ही फिर श्रीमति शाइस्ता परवीन, पत्नी अतीक अहमद, को पार्टी से जरूर निष्कासित कर दिया जायेगा"

अतीक समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट: मायावती 

बसपा सुप्रीमों ने आगे कहा है कि "यह बात भी सर्वविदित है कि अतीक अहमद समाजवादी पार्टी का ही प्रोडक्ट है, जिस पार्टी से वह एमपी व एमएलए आदि भी रहा है तथा अब राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से सपा में चली गयी है, जिस पार्टी को वह मुख्य दोषी ठहराती थी. अतः इसकी आड़ में कोई भी राजनीति करना ठीक नहीं."

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अगले ट्वीट में लिखा है कि "इसके साथ ही, यह भी विदित है कि किसी भी अपराध की सजा, बीएसपी द्वारा, उनके परिवार व समाज के किसी भी निर्दोष व्यक्ति को नहीं दी जाती है, किन्तु यह भी सच है कि पार्टी किसी भी जाति व धर्म के आपराधिक तत्व को बढ़ावा भी नहीं देती है."

पूजा पाल और राजू पाल की पत्नी में हुई झड़प

बता दें कि इस हत्याकांड के चार दिन होने के बाद भी यूपी पुलिस के हाथ अभी खाली है. वहीं उमेश के घर सांत्वना देने पहुंचीं राजू पाल की पत्नी और चायल की सपा विधायक पूजा पाल से उमेश पाल के घर की महिलाओं से विवाद हो गया. पूजा पाल और उमेश पाल के घर की महिलाओं के साथ विवाद के बाद हाथापाई की नौबत आ गई. 

दरअसल पूजा पाल ने आरोप लगाया था कि उमेश पाल अतीक अहमद से मिल गया है इसलिए वह गवाही देने में रुचि नहीं दिखा रहा है. इसको लेकर दोनों के परिवारों में खटास पैदा हो गई थी. उमेश पाल के घर शनिवार को पहुंचीं पूजा पाल से उमेश पाल के घर की महिलाओं से कहा सुनी हो गई. पुलिसकर्मियों और परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामला शांत कराया.

↑