Himachal Pradesh: हिमाचल के किन्नौर में भूस्खलन में 11 लोगों की दर्दनाक मौत, दो की हालत गंभीर

हिमाचल प्रदेश से फिर भूस्खलन की खबर सामने आई है हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक बार फिर से भूस्खलन से 10 लोगों की मौत हो गई

हिमाचल प्रदेश से फिर भूस्खलन की खबर सामने आई है हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में एक बार फिर से भूस्खलन से 11 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा किन्नौर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर बुधवार को हुआ. मलबे में फंसे बाकी सभी लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और अब तक 23 लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है.

सड़क भूस्खलन 

किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांग पियोंसे 1 किलोमीटर दूर निगुलसारी को के पास राजमार्ग पर एक बड़े हिस्से पर हुए भूस्खलन में रोडवेज की एक बस और कई अन्य वाहन दब गए.

प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 23 लोगों को बचा लिया गया है इस घटना से 10 लोगों की मौत हो गई वहीं 13 लोग घायल है और घायलों में भी दो की हालत काफी नाजुक बनी हुई है.