A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session90a67fjn76r06l0d1j3qe2u5i9nmg7fv): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 Kisan Andolan: यूपी गेट पर किसानों का हंगामा, फहराए गए काले झंडे

Kisan Andolan: यूपी गेट पर किसानों का हंगामा, फहराए गए काले झंडे

नए कृषि कानूनों (New Agricultural Laws) के विरोध में यूपी गेट (UP Gate) पर आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार को हंगामा किया. 6 महीने पूरे होने पर आंदोलनकारियों ने काला दिवस मनाया.

नए कृषि कानूनों (New Agricultural Laws) के विरोध में यूपी गेट (UP Gate) पर आंदोलन कर रहे किसानों ने बुधवार को हंगामा किया. 6 महीने पूरे होने पर आंदोलनकारियों ने काला दिवस मनाया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका. प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई. इस दौरान काले झंडे फहराए गए. भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने काली पगड़ी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया.

ये भी पढ़े:Covid-19: फिर बढ़ा Corona संक्रमण, बीते 24 घंटे में 4157 मरीजों ने तोड़ा दम

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 3 कृषि कानूनों का किसान विरोध कर रहे हैं. 26 नवंबर को यूपी गेट पर धरना प्रदर्शन शुरू हुआ था. 26 मई को छह महीने का धरना प्रदर्शन पूरा हो चुका है. बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा पहले ही कर दी थी. कार्यक्रम के तहत किसान एक जगह जमा होने लगे. किसानों ने अपने हाथों में काले झंडे लिए और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. 

ये भी पढ़े:अदालत में पहुंचा WhatsApp, कहा- नए कानूनों से खत्म हो जाएगी प्राइवेसी

किसानों ने कहा कि जब तक तीनों कानूनों को वापस नहीं ले लिया जाता तब तक आंदोलन समाप्त नहीं होगा. यह आंदोलन लोकसभा चुनाव यानि 2024 तक चलेगा. इसी बीच कुछ किसान केंद्र सरकार का पुतला लेकर आए और उसे जलाने की कोशिश करने लगे. वहां मौजूद पुलिस बल ने किसानों को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर मारपीट भी हुई. इसके बावजूद किसानों ने अपनी रणनीति में कामयाबी हासिल की और केंद्र सरकार का पुतला फूंका.


वहीं भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने काली पगड़ी पहनकर सरकार का विरोध किया. टिकैत ने कहा कि किसान उन्हें किसी भी हाल में झुकने नहीं देंगे. किसानों को बचाने के लिए एक आंदोलन शुरू किया गया है. एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने किसानों को पुतला फूंकने से रोकने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.


↑