A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session90a67fjn76r06l0d1j3qe2u5i9nmg7fv): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 मणिपुर में JDU को लगा बड़ा झटका, बीजेपी ने ली चुटकी

मणिपुर में JDU को लगा बड़ा झटका, बीजेपी ने ली चुटकी

मणिपुर में नितीश कुमार की पार्टी JDU के पांच विधायक (MLA) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए.

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार को मणिपुर में बड़ झटका लगा है, मणिपुर में नितीश कुमार की पार्टी JDU से पांच विधायक (MLA) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए. बीजेपी से बिहार में गठबंधन तोड़ने के बाद नितीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी. इसी बीच मणिपुर में JDU के विधायकों का पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होना नितीश कुमार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इस घटना के बाद भाजपा नितीश कुमार के 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पीएम कैंडिडेट बनने की अटकलों का मजाक उड़ा रही है. अमित मालवीय ने नितीश कुमार पर तंज कसते हुए नितीश कुमार को बिहार का 'लंगड़ा मुख्यमंत्री' बताया है. उन्होने कहा है कि, 'नितीश कुमार बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों में अपनी पार्टी को कमजोर होते हुए देख रहे हैं, लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं'.

यह भी पढ़ेंपीएम के 'भ्रष्टाचारियों को बचाने वाले बयान' पर सीएम नितीश का पलटवार

बता दें कि, बिहार के विधानसभा चुनाव में नितीश कुमार और एनडीए साथ मिलकर चुनाव लड़े थे, लेकिन आपसी मतभेद के चलते नितीश कुमार ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ लिया. RJD और कांग्रेस के महा-गठबंधन के साथ मिलकर फिर से सरकार बनाई.  इसके बाद से उनकी पार्टी के नेताओं के द्वारा लगातार उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया जा रहा है, हालांकि उन्होंने अभी तक ऐसी किसी भी संभावनाओं को खारिज किया है.

बीजेपी में शामिल हुए विधायक 

गौरतलब है कि, भाजपा-जेडीयू के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोप युद्ध के बीच मणिपुर के विधाायक, जयकिशन, एन सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, पूर्व डीजीपी एल एम खौटे और थंगजाम अरुणकुमार भाजपा का दामन थाम लिया है. जबकि खौटे और अरुणकुमार ने पहले भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की मांग की थी, लेकिन उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया था. इसके बाद वे जेडीयू में शामिल हो गए थे.

↑