दुनिया की सबसे बड़ी लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरु हो चुकी है। आज आईपीएल की 8 फ्रेंजाइजी 61 स्थानों को भरने के लिए बोली लग रही है। सामने आई नीलामी सूटी में 164 खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी में जिन खिलाड़ियों पर नजर रखी जाएगी उनमें सचिन तेंदुलर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, इंग्लैंड के डेविड मलान के साथ-साथ बाकी खिलाड़ियों भी हैं। देखिए आईपीएल ऑक्शन 2021 से जुड़े हर अपडेट यहांः
आईपीएल ऑक्शन 2021 अपडेट:
- 5: 39 PM- कृष्णप्पा गौतम की आईपीएल में लॉटरी लग गई है। उन्होंने अभी तक एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उन्हें सीएसके ने 9.25 करोड़ में खरीदा है।
- 5: 27 PM- शाहरख खान को पंजाब किंग्स ने 5 करोड़ में खरीदा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने रिपल पटेल को 20 लाख रुपए में खरीदा है। साथ ही स्पिनर पीयूष चावला को 2.4 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा है।
- 5:05 PM- 5 करोड़ में बिके तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल। मुंबई इंडियंस ने उन्हें खरीदा।
- 4: 47 PM- 14 करोड़ में तेज गेंदबाज जाय रिचर्डसन को पंजाब किंग्स ने 14 करोड़ में खरीदा है।
- 4:20 PM- पंजाब किंग्स ने स्टार बल्लेबाज डेविड मलान को 1.5 करोड़ रूपए में खरीदा है जोकि एक निराश होने वाली खबर है कि उनकी बोली जमकर नहीं लगी है।
- 4:01 PM- क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स ने 16 करोड़ 25 लाख कीमत पर खरीदा है। वो आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। क्रिकेटर ने युवराज सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ा है। क्योंकि वो 16 करोड़ में बिके हैं।
- 3: 46 PM- 7 करोड़ में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मोईन अली को खरीदा।
- 3: 45 PM- शाकिब अल हसन को 3 करोड़ 20 लाख में कोलकाता नाइटराइडर्स ने खरीदा।
- 3: 43 PM- 14 करोड़ 25 लाख में ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने खरीदा।
- 3: 18 PM- स्टीव स्मिथ को लगी दिल्ली में जगह, 2.20 करोड़ में बिके खिलाड़ी।
- 3:12 PM- चेन्नई खिलाड़ियों के साथ नीलामी शुरु हो गई है। पहली बोली करुण नायरल की लगी है उनका बेस प्राइस है 50 लाख। उन्हें किसी भी फ्रेंजाइजी ने नहीं खरीदा।
- 2:51 PM- चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्यों के ड्रेस पर उस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर 7 और उनके कहे शब्द- Definitely Not लिखा हुआ है।
- 1:31 PM- 61 स्थानों को भरने के लिए फ्रेंचाइजी लगाएंगी बोली।
- 1:29 PM- आईपीएल ऑक्शन शुरु होने से पहली हुई ब्रीफिंग।