A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session58o0143b1ihe7628t5ocp6q9g5f06b9m): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 भारतीय क्रिकेटर हार्दिक क्रुनाल पांड्या के पिता को दिल का दौरा पड़ने से निधन, विराट कोहली ने जताया दुख

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक क्रुनाल पांड्या के पिता को दिल का दौरा पड़ने से निधन, विराट कोहली ने जताया दुख

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या के पिता की शनिवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया जिसमें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के पिता के निधन पर शोक जताया है।

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या  और क्रुनाल पांड्या के पिता की शनिवार सुबह अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया।  हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुनाल पांड्या जोकि बरोदा की तरफ से सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट खेल रहे थे लेकिन पिता के निधन की खबर मिलते ही वो अपने घर के लिए रवाना हो गए। वही क्रुणाल पांड्या  इस वक्त बड़ौदा के कप्तान है और अब तक उन्होेंने सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में अपने तीनों मैच जीते हैं और वही हार्दिक पांड्या पिछले माहिने दिसंबर में  के खिलाफ एक सीरीज खेलकर भारत लौटे थे और इस वक्त हार्दिक पांड्या अपने पिता के साथ  अपने घर पर ही थे। इसके साथ-साथ बड़ौदा क्रिकेट संघ के सीईओ शिशिर हत्तंगड़ी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि क्रुणाल ने बायो बबल छोड़ दिया है। यह एक व्यक्तिगत त्रासदी है और बड़ौदा बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन हार्दिक और क्रुणाल के इस दुःख में साथ खड़ा है। 


आपको बता दें कि हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को क्रिकेटर बनाने में उनके पिता का अहम योगदान रहा है।  उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति खराब रहने के बावजूद जैसे तैसे  पैसे जुटाकर अपने दोनों बेटों को किरण मोरे क्रिकेट अकादमी में भेजा था। यही नहीं हार्दिक पांड्या भी अपने पिता द्वारा दिए गए योगदान को कई बार स्वीकारते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुके हैं।

विराट कोहली ने जताया दुख


टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के पिता के निधन पर शोक जताया है। कोहली ने ट्वीटकर कहा, “हार्दिक और क्रुणाल के पिता के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया। एक दो बार उनसे बात भी की थी वो एक हर्षित और जीवन से भरे व्यक्ति थे। उनकी आत्मा को शांति मिले."

इरफान पठान ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बड़ौदा के कप्तान रह चुके इरफान पठान ने हार्दिक और क्रुणाल के पिता के निधन पर दुःख जताया है और अपनी श्रद्धांजलि दी है। पठान ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा, 'याद आ रहा है जब मैं अंकल से पहली बार मोतीबाग में मिला था। वह अपने बेटों को अच्छा क्रिकेट खेलता देखने के लिए उत्सुक थे। आपके और आपके पूरे परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। भगवान आपको इस कठिन वक्त से गुजरने की शक्ति दे।'