A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_sessionlcvhlpe7otaumtqd93olucglek5iao3h): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 LNJP अस्पताल में नवजात को मृत बता डिब्बे में किया बंद, 2.5 बाद मिली जिंदा

LNJP अस्पताल में नवजात को मृत बता डिब्बे में किया बंद, 2.5 बाद मिली जिंदा

दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में बड़ी लापरवाही की घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक परिजन का आरोप है कि रविवार दोपहर को जन्मी नवजात को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. और परिजनों को घर लौटा दिया. लेकिन जब घर पहुंचकर परिजनों ने देखा तो बच्ची तो जिंदा थी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अस्पतालों से लापरवाही की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. कभी किसी मरीज को समय से इलाज न मिलने से उनकी जान चली जाती है तो कभी प्रशासन की लापरवाही के वजह से कोई अस्पताल के गेट में दम तोड़ देता है. अब दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में बड़ी लापरवाही की घटना सामने आई है. दरअसल यहां एक परिजन का आरोप है कि रविवार दोपहर को जन्मी नवजात को डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया. और परिजनों को घर लौटा दिया. लेकिन जब घर पहुंचकर परिजनों ने देखा तो बच्ची तो जिंदा थी. इसके बाद फौरन परिजन बच्ची को लेकर फिर अस्पताल पहुंचे तो मगर डाक्टर ने देखने से इनकार कर दिया. 

2.5 घंटे बाद  मिली जिंदा 

 बता दें कि परिजन ने जब घर पहुंच कर नवजात बच्ची को हॉस्पिटल की तरफ से दिए गए बॉक्स को खोला तो बच्ची जिंदा मिली. परिजनों ने उसकी वीडियो भी बनाया है. परिजनों अस्पताल पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची करीब 2.5 घंटे तक बॉक्स में बंद थी. उसका दम घुट सकता था. उसकी जान जा सकती थी. 

अस्पताल की लापरवाही पर भड़के परिजन

बता दें कि घर पहुंचकर जब परिजनों ने बच्ची को जिंदा पाया तो वह अस्पताल की लापरवाही पर भड़क गए. परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वह बच्ची को वापस दिखाने के लिए LNJP अस्पताल ले गए तो हॉस्पिटल में उसे देखने से साफ मना कर दिया गया.

हालांकि, LNJP अस्पताल की तरफ से नवजात को लेकर हुई लापरवाही की इस घटना पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. उनसे बात करने की कोशिश की जा रही है. नवजात के परिजन अस्पताल प्रशासन से लापरवाही को लेकर सवाल पूछ रहे हैं.