A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session90a67fjn76r06l0d1j3qe2u5i9nmg7fv): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 यदि आपके बच्चे हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार, तो इन तरीकों से कम कर सकते हैं तनाव

यदि आपके बच्चे हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार, तो इन तरीकों से कम कर सकते हैं तनाव

घरों में बंद रहने के कारण ज्यादातर बच्चे मानसिक और शारीरिक समस्याओं का शिकार हो रहे है। वही अगर आपके बच्चे हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार तो जानिए कैसे अपने बच्चों के तनाव को कैसे कम कर सकते है।

कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है जिससे हर कोई परेशान है। ऐसे में इस महामारी से सभी लोगों  की सेहत और उनकी दिनचर्या पर भी काफी असर पड़ रहा है खासतौर से इसका प्रभाव बच्चों और युवाओं की मानसिक और शारीरिक हेल्थ पर पड़ रहा है। यही नहीं घरों में बंद रहने के  कारण ज्यादातर बच्चे मानसिक और शारीरिक समस्याओं का शिकार हो रहे है। ऐसे में बच्चों के मन में नकारात्मक विचारों का आना स्वाभाविक है और धीरे-धीरे यह तनाव गहरा डिप्रेशन  का रूप ले लेता है जिसकी वजह से  वे अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज करने लगते है  जिसको पैरेंट्स समझ नहीं पाते हैं। तनाव के चलते हार्मोन में बदलाव होता है। इसके साथ-साथ कोविड -19 बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक रूप से प्रभाव डाल रहा है।ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने बच्चों के तनाव को कैसे कम कर सकते है।  

अपने बच्चों की भावनाओं को समझने की करें कोशिश

आप बच्चों के अंदर की बातों को जानने के लिए आप  उनसे बात करें और यह पता लगाने की कोशिश करें कि उन्हें ऐसी कौन सी बात परेशान कर रही जिस वजह से वह तनाव में है। इसके साथ ही आप उनको सिखाएं कि वे अपनी परेशानी को माता-पिता के साथ कैसे शेयर कर सकते है। यही नहीं बच्चे अपनी परेशानी को अपने पसंदीदा कॉमिक या कार्टून को बनाकर माता-पिता को उसके बारे में बता सकते है। 

बच्चे के साथ रखें सहानुभूति की भावना 

अगर आप चाहते है कि आपके बच्चे आपसे सब कुछ शेयर करें तो उनके प्रति  सहानुभूति की भावना रखें और उनके आस-पास ऐसा माहौल बनाकर रखें जिससे बच्चे अपनी हर समस्याओं को आसानी से बिना झिझक के साथ बता पाएं।

उनके प्रयास के लिए बच्चे की करें प्रशंसा 

आप बच्चों को उनके दुबारा की गई किसी बात को बताने की कोशिश की प्रशंसा करें क्योंकि प्रशंसा एक लंबा रास्ता तय करती है। यह उन्हें गर्व की भावना देता है और इससे पॉजिटिव व्यवहार को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी जिससे वे अपनी सारी परेशानियों को माता-पिता के साथ आसानी से शेयर कर पाए। 

गलतियां बताने के बजाय उन पर ध्यान दें ध्यान

बच्चे अपनी गलतियों से ही सीखते हैं। ऐसे में अगर आप उनकी गलतियों पर उन्हें डाटंते रहेगे या सज़ा देते रहेंगे तो वो सुधरने के बजाय और ज्यादा बिगड़ जाएंगे। वही अगर बच्चा किसी तनाव की स्थिति में है तो वह आपको कभी कुछ नहीं बता पाएगा और मन ही मन उस तनाव से मानसिक समस्याओं को शिकार हो जाएगा इसलिए उन्हें दंडित करने के बजाय बच्चों को प्यार से समझाएं जिससे बच्चे को कोई भी समस्या है तो वह खुल कर आपसे शेयर कर पाए। 

तनाव कम करने के लिए करें योग एक्सरसाइज

जब हम तनाव में होते है तो योग एक्सरसाइज उसे शांत करने में मदद करता है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों के साथ मिलकर योग एक्सरसाइज को करना चाहिए जिससे उनका तनाव तो कम होगा ही साथ ही यह आपके बीच एकजुटता की भावना को भी उजागर करेगा।

by-asna zaidi

↑