इस बार होली का त्योहार 29 मार्च को पड़ रहा है। इस दिन सभी अपने परिजनों और दोस्तों के साथ त्योहार को सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं। अलग-अलग रंगों से खेलते हैं। लेकिन अक्सर ये देखा गया है कि कुछ रंग इतने जिद्दी होते हैं कि चेहरे से या फिर शरीर के किसी भी हिस्से से नहीं छूटते हैं, जिसके चलते काफी परेशानी होती है। ऐसे में आपको इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी पांच टिप्स जिनकी मदद से आप दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं।
- खीरे का इस्तेमाल आप रंग छुड़ाने के लिए आप कर सकते हैं। खीरे का रस निकालकर उसमें आप थोड़ा सा गुलाब जल के साथ एक चम्मच सिरका मिलाकर उसका पेस्ट बना लीजिए। इससे मुंह धोएं, चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा का रंग निखर जाएगा।
- मूली से रंग छुड़ाने में काफी मदद मिलती है। मूली का रस निकालकर आप उसमें दूध या फिर बेसन या मैदा मिलाकर पेस्ट बनाइए और उसे चेहरे पर लगाने से आपका चेहरा भी साफ हो जाएगा।
- नींबू और बेसन का इस्तेमाल आप आसानी से रंग छुड़ाने के लिए कर सकते हैं। आप बेसन में नींबू या फिर दूध मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर अपनी स्किन पर लगा सकते हैं। आप उस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक लगे रहने दे सकते हैं और फिर गुनगुने पानी से अपना मुंह धो सकते हैं।
- जौ का आटा और बादाम का तेल भी यदि आप इस्तेमाल करते हैं तो इससे शरीर के जिद्दी रंग भी छूट जाएंगे। इनके तेल को त्वचा लगाकर आप रंग साफ कर सकते हैं। इसके अलावा दूध में थोड़ा सा आप कच्चा पपीता पीसकर मिला लीजिए। इसके अलावा मुलतानी मिट्टी और थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे के बाद चेहरा धो लीजिए।
- कई बार चेहरे पर दाने और रंग भी जम जाते हैं तो संतरे के छिलके या फिर मसूर की दाल और उसके साथ ही बादाम को दूध में पीसकर पेस्ट बनाएं इस तैयार उबटन को पूरी त्वचा पर अच्छे से मसलें और धो लीजिए। इससे आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा।