A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: fopen(/var/lib/php/sessions/ci_session7tjgs7u53eu8q5tio6a03lcs4i2k25qk): failed to open stream: No space left on device

Filename: drivers/Session_files_driver.php

Line Number: 172

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: session_start(): Failed to read session data: user (path: /var/lib/php/sessions)

Filename: Session/Session.php

Line Number: 143

Backtrace:

File: /var/www/html/application/core/MY_Controller.php
Line: 7
Function: __construct

File: /var/www/html/application/controllers/Home.php
Line: 12
Function: __construct

File: /var/www/html/index.php
Line: 315
Function: require_once

 Horoscope: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, छप्पर फाड़ होगी कमाई

Horoscope: आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, छप्पर फाड़ होगी कमाई

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हम सभी 12 राशियों में विभाजित हैं. हमारे नाम का पहला अक्षर बता देता है कि हम किस राशि से संबंधित हैं.

दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं. आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं.

मेष राशि

धन के मामले में आपकी स्थिति बढ़िया रहेगी. पैसा कहीं ना कहीं से जरूर आएगा और कोई काम नहीं रुकेगा. आप अपने घर वालों को कुछ पैसा दे सकते हैं, जिससे वह घर की जरूरतों के लिए उन्हें प्रयोग कर सकें. घरेलू खर्च पर अच्छा पैसा खर्च करेंगे. किसी बुजुर्ग की सेहत पर पैसा खर्च करने के योग बनेंगे. आर्थिक स्थिति कमजोर होगी.

वृषभ राशि

धन को लेकर की गई आपकी कोशिशें कामयाब होंगी. आपके पास कोई ऐसा पैसा आ सकता है, जिसकी उम्मीद छोड़ दी थी,  कोई आपका पुराना दोस्त आपको पैसा वापस लौटा सकता है या फिर कोई ऐसा व्यक्ति जिसने कभी पैसा लेकर वापस देने की सोची ना हो. ऐसा आपको उम्मीद के  विरुद्ध  जाकर होगा, जिससे आपको बड़ी खुशी होगी.

मिथुन राशि

धन के मामले में आपकी चिंताएं दूर होंगी. आपने यदि बैंक लोन के लिए आवेदन किया था, तो आज आपको उसके संबंध में कोई अच्छी सूचना मिल सकती है, जिससे आपको निश्चिंतता महसूस होगी. किसी तरह का इन्वेस्टमेंट फायदा देगा. खासतौर से यदि वह इन्वेस्टमेंट किसी प्रॉपर्टी के लिए किया जाए, तो अच्छा रिटर्न प्राप्त होने के योग बनेंगे, लेकिन अपने घर के किसी व्यक्ति से प्रॉपर्टी डिस्प्यूट हो सकता है.

कर्क राशि

धन के मामले में आज आपको कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है. आपको आज ऐसा लगेगा कि आपके हाथ में बहुत सारा पैसा नहीं है, जितनी आपको जरूरत है जबकि आपका पैसा इधर-उधर बिखरा हुआ है. आप उस पैसे को एक जगह लाने की कोशिश करेंगे और इसके लिए कई लोगों को फोन लगाएंगे.

सिंह राशि

पैसे को लेकर चली आ रही परेशानी दूर होगी. खर्चों में थोड़ी सी कमी आएगी, लेकिन फिर भी खर्चे बने रहेंगे और आपको सोचना ही पड़ेगा कि इनसे कैसे छुटकारा पाया जाए. क्योंकि यह आपका सिरदर्द बने रहेंगे.

कन्या राशि

धन को लेकर आज का दिन बहुत खर्चों से भरा रहने वाला है. आप खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे और यह स्थिति आपको आज नहीं, लेकिन कल जरूर परेशान करेगी, क्योंकि आप समझेंगे कि जो पैसे आपने किसी महत्वपूर्ण काम के लिए रखे थे.

तुला राशि

धन के मामले में आज का दिन बढ़िया रहेगा. आपको नौकरी में कोई अच्छा इंसेंटिव और एरियर मिल सकता है. आपकी परफॉर्मेंस बढ़िया रहने से आपको अच्छा बोनस मिलने के योग भी बन जाएंगे. अगर आपने किसी अच्छी नौकरी के लिए आवेदन किया था, तो आज आपको वह नौकरी मिल सकती है, जिसमें आपको पहले के मुकाबले ज्यादा सैलरी मिलेगी.

वृश्चिक राशि

धन के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है. पैसा आएगा, लेकिन जाएगा  भी. इसका मतलब यह है कि  आज आपके हाथ में पैसा नहीं रुकेगा और इसलिए आपका मन थोड़ा सा उदास हो सकता है, क्योंकि पैसा हाथ में ना होने से कई कामों को आप आगे के लिए टाल सकते हैं.

धनु राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन थोड़ा सपोर्टिव रहेगा क्योंकि जो कुछ समय से आपको धन की समस्या आ रही थी, वह दूर हो सकती है. खर्चे जरूर रहेंगे लेकिन अब आपको उन्हें टैकल करना आ गया है, इसलिए आपके लिए वह बड़ी चुनौती पेश नहीं कर पाएंगे.

मकर राशि

धन के मामले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपके खर्चों की लिस्ट ऐसी होगी, जिनमें कौन सा खर्चा काटना है, आप नहीं समझ पाएंगे और पैसा आपके हाथ में लिमिटेड होगा तो आप सिर दर्द महसूस करेंगे कि किस खर्चे को करें और किसे छोड़ दें क्योंकि आपको सभी जरूरी महसूस होंगे.

कुंभ राशि

आर्थिक मामले में आपकी कोशिशें कामयाबी लेकर आएंगी. आपके पास पैसा भी आएगा और पैसा ऐसा आएगा, जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी. आपकी खुशी की कोई सीमा नहीं रहेगी क्योंकि आपके बहुत रुके हुए काम पूरे होंगे.

मीन राशि

धन को लेकर ज्यादा परेशानियां दूर होंगी. किए गए प्रयास सार्थक होंगे. पैसे आने के योग बनेंगे. हो सकता है कि पूरा पैसा आज आपके पास न आये लेकिन आप इस बात से निश्चिंत हो जाएंगे कि आपका पैसा आ रहा है और यही आपके लिए संतोषजनक बात होगी क्योंकि आपके काम अब आगे बढ़ेंगे.